बीकानेर: स्टैंड से पहले बस न रोकने परविवाद, शीशा तोड़ा, चालक और परिचालक से मारपीट की
बीकानेर: स्टैंड से पहले बस न रोकने परविवाद, शीशा तोड़ा, चालक और परिचालक से मारपीट की
बीकानेर। सत्तासर पुल के पास रोडवेज बस रोककर तोड़फोड़ करने और चालक-परिचालक सेमारपीट करने का मामला सामने आया है।परिचालक राजेंद्र कुमार ने बताया कि अनूपगढ़आगार की बस बीकानेर से अनूपगढ़ जा रहीथी।रास्ते में मोतीगढ़ उतरने वाली एक सवारी शेरखान ने बस स्टैंड से पहले उतरने की बातकही। परिचालक ने तय स्टैंड पर ही बसरोकने की बात कही तो वह नाराज हो गयाऔर अपने परिचितों को फोन कर दिया।
इसके बाद शेरखान के परिचित निजी वाहनसे बस का पीछा करते हुए सत्तासर पुल पहुंचे। वहां बस के आगे अपना वाहन लगाकर रास्तारोक लिया और आगे का शीशा तोड़ दिया।हमलावरों ने लाठियों से वार कर चालक औरपरिचालक के साथ मारपीट की। परिचालक नेमोतीगढ़ निवासी शेरखान सहित 10-12 अन्यलोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दी है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ