बीकानेर: चोरों के हौसले बुलंद, मंदिर के ताले तोड़कर जेवरात और नकदी लेकर फरार
बीकानेर: चोरों के हौसले बुलंद, मंदिर के ताले तोड़कर जेवरात और नकदी लेकर फरार
बीकानेर। चोरों के हौसले बुलंद होते जा रहे है। सदर थाना क्षेत्र में स्थित दुर्गा माता मंदिर में बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। अज्ञात चोर मंदिर के ताले तोड़कर अंदर घुस गए और सोना-चांदी के आभूषण, पूजा सामग्री तथा दानपात्र में रखी करीब 60 से 65 हजार रुपये की नकदी चोरी कर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सादुल कॉलोनी स्थित अमरसर कुएं के पास रहने वाले गणेश टाक ने सदर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। परिवादी ने बताया कि 16 नवंबर को दोपहर करीब 1 बजे से शाम 5 बजे के बीच अज्ञात चोर दुर्गा माता मंदिर में घुसे और मुख्य ताले तोड़कर वारदात को अंजाम दिया।
रिपोर्ट के अनुसार चोर मंदिर से चांदी का एक मुकुट, 18 चांदी के छत्र (दो बड़े व 16 छोटे), पीतल की गणेश प्रतिमा, चांदी के तीन लड्डू गोपाल, दुर्गा माता का सोने का टीका, तीन तांबे के कलश, एक बड़ी पीतल की परात, माता के सोने-चांदी के आभूषण, चांदी के दो सांप, एक पीतल की घंटी और अखंड ज्योत का पीतल का दीपक अपने साथ ले गए। कुछ दिन पहले जूनागढ़ के सामने स्थित तीन मंदिर में भी चोरी की वारदात हो चुकी है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ