बड़ी खबर: बीकानेर भाजपा कार्यालय में मचा हंगामा, युवक ने विधायक पर लगाया पर लगाये गंभीर आरोप
बड़ी खबर: बीकानेर भाजपा कार्यालय में मचा हंगामा, युवक ने विधायक पर लगाया पर लगाये गंभीर आरोप
बीकानेर। बीकानेर भाजपा कार्यालय में गुरुवार को उस समय हड़ंकप मच गया जब एक युवक ने आकर हंगाम शुरु कर दिया। गुरुवार को भाजपा कार्यालय में निकाय चुनावों को लेकर बैठक चल रही थी। तभी उस्ताबारी के बाहर रहने वाले राजा आचार्य आये और विधायक पर आरोप लगाते हुए कहा कि राजनीेतिक द्वेषता के चलते उनका अतिक्रमण तोड़ दिया है जबकि बाकी लोगों के घरों के आगे अतिक्रमण नहीं हटाया है। आचार्य ने बताया कि बीडीए तहसीलदार द्वारा जबरन अतिक्रमण हटाया है। जबकि उनको किसी तरह का कोई नोटिस नहीं दिया गया उन्होंने अगर मेरी बात को नहीं सुना गया तो मै धरना दूंगा। उन्होंने कहा कि प्रदेशा उपाध्यक्ष बिहारी लाल बिश्नोई के जिला कलक्टर को अतिक्रमण नहीं तोडऩे का कहने के बावजूद भी अतिक्रमण को तोड़ा गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि मेरे खिलाफ राजनीेतिक द्वेषता के चलते इस तरह की कार्यवाही को अंजाम दिया गया है।
विधायक ने 15 अप्रैल को निगम आयुक्त को अतिक्रमण हटाने के लिए लिखा पत्र
इस अतिक्रमण को लेकर विधायक जेठानंद व्यास ने 15 अप्रेल को निगम आयुक्त को श्रीमति चन्द्रकला पुरोहित एवं मोहल्लेवासियों की शिकायत का हवाला देते हुए बेणीसर बारी से उस्ता बारी जाने वाली सडक़ पर अतिक्रमण हटाने संबंधित पत्र लिखा था। लेकिन अतिक्रमण हटाने के लिये केवल बीडीए का दस्ता ही पहुंचा।जो इस बात का संकेत है कि यह कार्रवाई दबाव में करवाई गई है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ