Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बड़ी खबर: अज्ञात बदमाशों ने दिनदहाड़े 50 लाख रुपये भरी बैक की कैश वैन को हथियारों के दम पर लूट कर हुए फरार, पुलिस प्रशासन में मचा हडक़ंप

6 hours ago
बड़ी खबर: अज्ञात बदमाशों ने दिनदहाड़े 50 लाख रुपये भरी बैक की कैश वैन को हथियारों के दम पर लूट कर हुए फरार, पुलिस प्रशासन में मचा हडक़ंप


बड़ी खबर: अज्ञात बदमाशों ने दिनदहाड़े 50 लाख रुपये भरी बैक की कैश वैन को हथियारों के दम पर लूट कर हुए फरार, पुलिस प्रशासन में मचा हडक़ंप
 नोखा। जिले के नोखा तहसील में बुधवार को दिनदहाड़े बैंक की कैश वैन को अज्ञात जनों ने लूट लिया। जानकारी के अनुसार बैक की कैश वैन में करीब 50 लाख रुपये भरे थे। कैंपर गाड़ी में सवार होकर आये बदमाशों ने हथियारों के बल पर लूट की वारदात को अंजाम दिया है। पांचू थाना क्षेत्र के साधुना और सारुडा गांव के बीच सडक़ मार्ग पर कैंपर गाड़ी में सवार होकर आए चार बदमाशों ने हथियारों के बल पर कैश वैन को रुकवाया और कैश बॉक्स लेकर फरार हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में हडक़ंप मच गया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बैंक की कैश वैन विभिन्न शाखाओं में नकदी पहुंचाने के लिए जा रही थी। इसी दौरान साधुना-सारुडा मार्ग पर पहले से घात लगाए बैठे बदमाशों ने कैश वैन को रोक लिया। बदमाशों ने वाहन में मौजूद कर्मचारियों को हथियार दिखाकर धमकाया और कुछ ही मिनटों में कैश बॉक्स लेकर मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि कैश बॉक्स में 50 लाख रुपए से अधिक की नगदी थी। हालांकि पुलिस अभी लूटी गई राशि का आधिकारिक सत्यापन कर रही है।
घटना की सूचना मिलते ही वृताधिकारी (सीओ) जरनैल सिंह मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में नाकाबंदी करवा दी है तथा संदिग्ध वाहनों और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस की अलग-अलग टीमें संभावित रूटों पर जांच में जुटी हैं।
दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने बैंक कैश वैन की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि कैश वाहन में पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम नहीं थे। ऐसे में बदमाशों ने आसानी से वारदात को अंजाम देकर फरार होने में सफलता हासिल कर ली।
क्षेत्र में पहली बड़ी कैश लूट
नोखा क्षेत्र में दिनदहाड़े बैंक की कैश वैन से लाखों रुपए की लूट की यह पहली बड़ी घटना मानी जा रही है। घटना के बाद बैंकिंग संस्थानों और आम लोगों में भी चिंता का माहौल है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।
फिलहाल पुलिस लूटी गई राशि, बदमाशों की पहचान और वारदात के पूरे घटनाक्रम को लेकर विस्तृत जांच में जुटी हुई है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: