Khulasa Online
TM Jewellers
Bansal sadi
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बड़ी खबर: बेटे ने पिता को कुल्हाडी से वार कर उतारा मौत के घाट, इलाके में फैली सनसनी

rk
21 hours ago
बड़ी खबर: बेटे ने पिता को कुल्हाडी से वार कर उतारा मौत के घाट, इलाके में फैली सनसनी


बड़ी खबर: बेटे ने पिता को कुल्हाडी से वार कर उतारा मौत के घाट, इलाके में फैली सनसनी
बीकानेर। नोखा उपखंड क्षेत्र में हत्या की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। एक सप्ताह के भीतर दूसरी हत्या की घटना सामने आने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ताजा मामला पांचू थाना क्षेत्र के जांगलू गांव का है, जहां एक कलियुगी बेटे ने कथित रूप से अपने ही पिता की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार रविवार देर रात जांगलू गांव की एक ढाणी में किसी बात को लेकर 50 वर्षीय गंगाविशन बिश्नोई और उसके बेटे राजाराम बिश्नोई के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में बेटे ने कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर पिता को गंभीर रूप से घायल कर दिया। गंभीर चोटों के कारण गंगाविशन की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर सीओ जरनैल सिंह और पांचू थानाधिकारी अरविंद ईश्वर जांगिड़ पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का मौका-मुआयना कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए तथा आरोपी युवक राजाराम बिश्नोई को राउंडअप कर लिया।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पांचू अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया है। मामले की जांच जारी है और हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। गौरतलब है कि पांच दिन पहले ही नोखा के पंचारिया चौक में भाई द्वारा भाई की हत्या की घटना सामने आई थी। एक सप्ताह में दूसरी हत्या की वारदात ने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और आपराधिक घटनाओं को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: