बड़ी खबर: पॉक्सों एक्ट व जेजे एक्ट की सुनवाई के दौरान पुलिसकर्मी खाकी वर्दी पहनकर नहीं जाएगें
बड़ी खबर: पॉक्सों एक्ट व जेजे एक्ट की सुनवाई के दौरान पुलिसकर्मी खाकी वर्दी पहनकर नहीं जाएगें
बीकानेर। पॉक्सो कोर्ट और किशोर न्याय बोर्ड में अब पुलिसकर्मी खाकी वर्दी में नहीं दिखेंगे। उन्हें सिविल ड्रेस में जाना होगा। पॉक्सो एक्ट और जेजे एक्ट में मामलों की सुनवाई के दौरान पुलिसकर्मी खाकी वर्दी पहनकर पॉक्सो कोर्ट और किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष उपस्थित होते थे। लेकिन अब वे खाकी वर्दी में पहनकर नहीं, सादा वर्दी में उपस्थित होंगे। राजस्थान उच्च न्यायालय, जोधपुर के रजिस्ट्रार (प्रशासन) ने पॉक्सो अदालतों एवं किशोर न्याय बोर्ड में दोनों एक्ट के तहत बाल मित्र की भावना के अनुरुप पुलिस वर्दी के स्थान पर औपचारिक वेशभुषा में उपस्थित होने के निर्देश दिए थे। उसकी अनुपालना में एडीजी सिविल राइट्स कार्यालय से सभी जिलों के एसपी, जीआरपी सहित जयपुर-जोधपुर के उपायुक्तों को दिशा-निर्देश दिए हैं।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ