Khulasa Online
TM Jewellers
Hospital
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
Sambhav Hospital
jeevan raksha
KHAOSA

बडी खबर: पानी की डिग्गी में डूबने से मां व बेटी की हुई दर्दनाक मौत,एक सप्ताह में तीसरी घटना

Bansal
5 hours ago
बडी खबर: पानी की डिग्गी में डूबने से मां व बेटी की हुई दर्दनाक मौत,एक सप्ताह में तीसरी घटना

 

बडी खबर: पानी की डिग्गी में डूबने से मां व बेटी की हुई दर्दनाक मौत,एक सप्ताह में तीसरी घटना
बीकानेर।जिले के देशनोक थाना इलाके में पानी की डिग्गी में डूबने से मां और दो साल की बेटी की मौत हो गई।मां अनोप का पैर फिसलने से वह अपनी मासूम बेटी के साथ खेत में बनी पानी की डिग्गी में गिर गई। दोनों को डिग्गी से बाहर निकालकर देशनोक सीएचसी पहुंचाया गया,जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।हादसे के बाद आसपास के लोगों और परिजनों ने दोनों को डिग्गी से बाहर निकाला और देशनोक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया,जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।
परिवार चार साल से खेत में रहता था
हड़मान राम का परिवार पिछले करीब चार साल से देशनोक क्षेत्र स्थित खेत में रह रहा था।सोमवार को अनोप अपनी दो साल बेटी के साथ गांव में मतदान करने गई थी। वोट डालने के बाद दोनों वापस खेत पर लौटीं। इसके कुछ समय बाद खेत में बनी पानी की डिग्गी के पास अनोप का पैर फिसल गया और वह बेटी समेत डिग्गी में जा गिरी।पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव सौंपा
मंगलवार को देशनोक पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद दोनों के शव परिजनों को सुपुर्द कर दिए। बताया जा रहा है कि हड़मान राम की शादी करीब पांच साल पहले हुई थी। दंपती की दो साल की एक ही बेटी थी।
जिले में डिग्गी में डूबने से मरने वालों का आंकड़ा लगातार बढ़ता ही जा रहा है।अगर इसी सप्ताह की बात करें तो एक सप्ताह में यह दूसरी घटना है।11 नवम्बर को छत्तरगढ़ के आवा गांव के 9 एकडब्लूएम में चार भाई बहन की डिग्गी में डूबने से दर्दनाक मौत हुई थी।इसी तरह 15 नवम्बर को श्रीडूंगरगढ़ में डिग्गी में गिरने से एक महिला की मौत हो गई। वहीं पिछले महीने नोखा के किरतासर गांव में डूबने से तीन जनों की मौत हुई। 

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: