Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बड़ी खबर: पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी कला करेंगे प्रेसवार्ता

Bansal sadi
5 hours ago
बड़ी खबर: पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी कला करेंगे प्रेसवार्ता

बड़ी खबर: पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी कला करेंगे प्रेसवार्ता

श्रीकोलायत। देशनोक नगरपालिका चुनाव को लेकर भाजपा ने अपनी कमर कस ली है। आगामी 11 सितम्बर को होने वाले मतदान से पहले पार्टी की चुनावी रणनीति को धार देने के लिए कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी सोमवार सुबह आठ बजे देशनोक पहुंचेंगे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार देवी सिंह भाटी 31 अगस्त, सोमवार को सुबह आठ बजे देशनोक में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक करेंगे। इस बैठक में भाटी वार्ड-वार कार्यकर्ताओं से वन-टू-वन संवाद कर चुनावी फीडबैक लेंगे और जीत की रणनीति तैयार करेंगे। गौरतलब है कि देशनोक नगरपालिका के चुनाव का बिगुल बज चुका है और 11 सितम्बर को मतदान होना है। भाजपा ने इस बार देशनोक पालिका पर पूरी ताकत झोंक दी है। भाटी जैसे अनुभवी और जमीनी नेता का यह दौरा मास्टर स्ट्रोक है।

इस बैठक में प्रत्येक वार्ड में भाजपा की स्थिति, बूथ प्रबंधन और कांग्रेस की अंदरूनी कलह का फायदा उठाने जैसे बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा होगी। भाटी कार्यकर्ताओं में जोश भरने के साथ-साथ हर बूथ-हर घर संपर्क अभियान का मंत्र भी देंगे।

वहीं कोलायत विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में कातरा (लट) रोग के कारण सियाणा, नैणिया, बाला, खाखूसर, हदां, लम्माणा भाटियान, लम्माणा मुलवान, खिन्दासर, नान्दड़ा, भेलू, दासौड़ी, खजोड़ा, खारा लोहान सहित आस-पास का सम्पूर्ण क्षेत्र प्रभावित हुआ जिसके कारण किसानों की मौठ, ग्वार व तिल की फसलें पूर्णतया खराब हो चुकी है। किसानों का कहना है कि उनकी 80 से 100 प्रतिशत फसल चैपट हो गई है, जबकि जिला प्रशासन के आदेश के बाद कराए गए सर्वे में गांव-वार केवल 15 से 20 प्रतिशत ही खराबा दिखाया गया है।

भाटी ने इस सर्वे को खानापूर्ति बताते हुए जिला प्रशासन से पुन: खेतवार गिरदावरी की जावें ताकि पीडि़त किसानों को उचित मुआवजा मिलें।

राजस्थान के दक्षिणी-पश्चिमी हिस्से में मौसम विभाग की आगामी 15 दिनों तक बारिश नहीं होने की चेतावनी के बाद अकाल जैसे हालात बनने की आशंका गहरा गई है। इसको लेकर पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी ने राज्य सरकार और जिला प्रशासन से समय रहते पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।

भाटी ने कहा है कि यदि समय रहते पशुधन- गाय, भेड़, बकरी, ऊंट और आवारा पशुओं के लिए चारे-पानी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं की गई तो पूरा क्षेत्र तबाही की ओर चला जाएगा। सरकार को अभी से टैंकर, चारा डिपो और पशु सेवा केन्द्र खोलने की व्यवस्था करनी चाहिए।

सोमवार को भाटी की प्रेस वार्ता
इस संबंध में पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी सोमवार को शाम चार बजे बरसलपुर हाउस में प्रेस को संबोधित करेंगे। प्रेस वार्ता में वे अकाल की आशंका और कोलायत में फसल खराबे को लेकर सरकार के सामने तथ्य रखेंगे।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: