बड़ी खबर: खाजूवाला में बूथ पर कांग्रेसी प्रत्याशी व मतदाता के बीच विवाद, धमकाने का लगाया आरोप
बड़ी खबर: खाजूवाला में बूथ पर कांग्रेसी प्रत्याशी व मतदाता के बीच विवाद, धमकाने का लगाया आरोप
बीकानेर। बीकानेर जिले की 6 नगर पालिकाओं श्रीडूंगरगढ़, खाजूवाला, लूणकरसर, देशनोक, नापासर और नोखा में शुक्रवार सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। दोपहर 1 बजे तक देशनोक में सबसे ज्यादा 64.35त्न मतदान हुआ, जबकि नापासर 52.51त्न के साथ सबसे पीछे रहा।
खाजूवाला के पीएम श्री महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय के मध्य भाग स्थित वार्ड संख्या 5 के बूथ पर कांग्रेस प्रत्याशी और एक मतदाता के बीच विवाद हो गया। मतदाता ने प्रत्याशी पर धमकाने का आरोप लगाया। विवाद बढऩे पर पुलिस मौके पर पहुंची और कानून-व्यवस्था संभाली।
श्रीडूंगरगढ़ में मतदान शुरू होते ही वार्ड नंबर 22 के सनसाइन स्कूल, गौरव पथ रोड स्थित मतदान केंद्र पर श्वङ्करू के दो-तीन बटन जाम होने से मॉकपोल में परेशानी आई। सूचना पर तकनीकी टीम ने मशीन को ठीक किया, जिसके बाद मतदान शुरू हो गया।
सुबह 10 बजे तक देशनोक में 36.31त्न और नापासर में 27.02त्न मतदान हुआ था। मतदाता शाम 6 बजे तक वोट डाल सकेंगे। बीकानेर नगर निगम में बुधवार को मतदान हो चुका है।
ये सीट भी मुकाबले में
वार्ड संख्या 17 से श्रीडूंगरगढ़ विकास मंच के जतन सिंह राजपुरोहित उम्मीदवार हैं और विकास मंच की ओर से जतन सिंह इस मंच से सभापति के दावेदार हैं। इसी वार्ड से भाजपा के भरत, कांग्रेस से श्रीकिशन और माकपा से आरिफ मैदान में है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ