Khulasa Online
Solar
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

बडी खबर: भाजपा की बाड़ेबंदी में पार्षद की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में कराया भर्ती, मचा हडक़ंप

Solar 2
2 weeks ago
बडी खबर: भाजपा की बाड़ेबंदी में पार्षद की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में कराया भर्ती, मचा हडक़ंप


बडी खबर: भाजपा की बाड़ेबंदी में पार्षद की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में कराया भर्ती, मचा हडक़ंप
जयपुर।  राजस्थान में चल रहे निकाय चुनाव में मेयर, चेयरमैन और पालिकाध्यक्ष पद को लेकर भाजपा-कांग्रेस जोड़-तोड़ में लगी है। भीलवाड़ा में भाजपा की जसवंत कंवर का निर्विरोध मेयर बनना तय है। यहां निर्दलीय पार्षद संतोष कंवर को भाजपा ने मना लिया है।
अजमेर नगर निगम में भाजपा कैंडिडेट अनामिका शर्मा ने कांग्रेस प्रत्याशी किरण गढ़वाल के खिलाफ निगम का बकाया नहीं चुकाने का आरोप लगाया है। वे आज उनके नॉमिनेशन पर आपत्ति दर्ज कराने भी पहुंचीं।
उदयपुर में बाड़ेबंदी में भाजपा के पार्षद दिनेश भट्ट की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भट्‌ट मेयर बनने की दौड़ में थे, हालांकि ऐनवक्त पर पारस सिंघवी को मेयर प्रत्याशी बना दिया था।
इधर, जयपुर, जोधपुर, कोटा नगर निगम और सुकेत (कोटा) नगर पालिका के लिए मेयर-डिप्टी मेयर, पालिकाध्यक्ष-उपाध्यक्ष का चुनाव 25 और 26 सितंबर को होगा। नॉमिनेशन की प्रोसेस 19 सितंबर से शुरू होगी। नाम वापसी 22 सितंबर तक होगी।
वहीं, 7 नगर निगम सहित 305 निकाय में मेयर, चेयरमैन और सभापति के आवेदनों की आज स्क्रूटनी की जा रही है। कल तक नाम वापस लिए जा सकते हैं।
इधर, गुरुवार सुबह जयपुर, कोटा, जोधपुर नगर निगम और सुकेत नगर पालिका के 9 वार्ड के री-पोलिंग रिजल्ट के बाद जोधपुर में भाजपा 45 पार्षद के साथ सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। हालांकि, यहां निर्दलीय किंगमेकर की भूमिका में है।

Solar 4
Solar 3

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: