Khulasa Online
Breaking
• हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • निगहबानी के साथ आत्मनिर्भरता भी : ऐसी एंटी शिप मिसाइल बना रहा भारत, जिसकी रफ्तार जानकर दुश्मन रह जाएंगे हैरान! • ईरान बोला - किसी हाल में न्यूक्लियर प्रोग्राम नहीं छोड़ेंगे, हॉर्मुज स्ट्रेट पर ईरान ने क्या कहा ? • पश्चिम बंगाल चुनाव: दूसरे चरण में अब तक 61% वोटिंग, हिंसा और EVM गड़बड़ी के आरोपों से गरमाया माहौल • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • निगहबानी के साथ आत्मनिर्भरता भी : ऐसी एंटी शिप मिसाइल बना रहा भारत, जिसकी रफ्तार जानकर दुश्मन रह जाएंगे हैरान! • ईरान बोला - किसी हाल में न्यूक्लियर प्रोग्राम नहीं छोड़ेंगे, हॉर्मुज स्ट्रेट पर ईरान ने क्या कहा ? • पश्चिम बंगाल चुनाव: दूसरे चरण में अब तक 61% वोटिंग, हिंसा और EVM गड़बड़ी के आरोपों से गरमाया माहौल
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

बड़ी खबर : बीकानेर आ रही रोडवेज बस ने इस जगह 3 महिलाओं को कुचला, तीनों की मौके पर मौत

rk
2 months ago
बड़ी खबर : बीकानेर आ रही रोडवेज बस ने इस जगह 3 महिलाओं को कुचला, तीनों की मौके पर मौत

बड़ी खबर : बीकानेर आ रही रोडवेज बस ने इस जगह 3 महिलाओं को कुचला, तीनों की मौके पर मौत

बीकानेर। श्रीगंगानगर जिले के रायसिंहनगर में तेज स्पीड की रोडवेज बस ने स्कूटी सवार महिलाओं को टक्कर मार दी। घटना में तीन महिलाओं की मौत हो गई। जिनमें एक प्रेग्नेंट महिला भी थी और अल्ट्रासाउंड कराने के लिए स्कूटी पर सवार होकर रायसिंहनगर जा रही थीं। हादसा 41 एनपी बस स्टैंड के पास केवी स्कूल के नजदीक हुआ।

हादसा इतना खतरनाक था कि ई-स्कूटी पूरी तरह से चकनाचूर हो गई। रोडवेज बस स्कूटी और महिलाओं को 50 मीटर दूर तक घसीटते हुए ले गई। घटना करीब दोपहर 3 बजे हुई। मृतक महिलाओं की पहचान सुमन (28), पिंकी (23) और रेशमा (29) के रूप में हुई है। तीनों महिलाएं एक ही परिवार की बताई जा रही है और 40 एनपी गांव की रहने वाली थीं।

जानकारी अनुसार रेशमा 6 माह की प्रेग्नेंट थीं। वह अपने घर से सुमन और पिंकी के साथ ई-स्कूटी पर सवार होकर रायसिंहनगर अल्ट्रासाउंड करवाने जा रही थी। जैसे ही उन्होंने भारत माला रोड पर स्कूटी को मोड़ा तो रायसिंहनगर से बीकानेर जा रही रोडवेज बस ने सामने से स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। बस की स्पीड इतनी तेज थी कि तीनों महिलाएं बस के नीचे आ गईं और काफी दूर तक घसीटी गईं।

घटना के बाद सवारियों में हड़कंप मच गया। आस-पास के लोगों ने 42 एनपी टोल से एम्बुलेंस बुलाई लेकिन तब तक सुमन और पिंकी की मौत हो चुकी थी। वहीं, गंभीर घायल रेशमा को रायसिंहनगर के सरकारी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे श्रीगंगानगर रेफर कर दिया। जहां रेशमा की मौत हो गई। घटना के बाद रायसिंहनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: