बदमाशों के हौसले बुलंद: चाकू सरिया लेकर घुर में घुसकर दो भाईयों पर बोला हमला
बदमाशों के हौसले बुलंद: चाकू सरिया लेकर घुर में घुसकर दो भाईयों पर बोला हमला
बीकानेर। गंगाशहर थाना क्षेत्र में देर रात घर में घुसकर हमला करने और मारपीट का मामला सामने आया है। बदमाशों ने हथियारों के बल पर घर में घुसकर दो भाइयों पर हमला कर दिया, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि महिलाओं को भी चोटें आई हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
परिवादी किशनलाल पुत्र ईश्वरराम कुम्हार ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि 20 जून की रात करीब 11:30 से 12:30 बजे के बीच चार-पांच युवक उनके घर का दरवाजा तोडक़र अंदर घुस आए। आरोपियों के हाथों में चाकू और सरिया जैसे हथियार थे। उन्होंने किशनलाल और उसके भाई तोलाराम के साथ मारपीट की तथा चाकू से हमला कर दिया।
हमले में परिवादी के हाथ में गंभीर चोट आई और टांके लगाने पड़े, जबकि उसके भाई तोलाराम को गंभीर चोटें आने पर तत्काल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बीच-बचाव करने पहुंची किशनलाल की बहन अंजू और बेटी जयश्री भी हमले में घायल हो गईं।
परिवादी ने रिपोर्ट में त्रिलोकचंद को हमलावरों का लीडर बताते हुए उसके साथ आए तीन-चार अन्य लोगों पर वारदात में शामिल होने का आरोप लगाया है। मारपीट के बाद आरोपी मौके से मोटरसाइकिल पर फरार हो गए।
गंगाशहर थाना पुलिस ने बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच उपनिरीक्षक हेतराम को सौंप दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ