शादी में जाने के लिए सोने का सेट लिया, फिर वापस लौटाने से किया माना
शादी में जाने के लिए सोने का सेट लिया, फिर वापस लौटाने से किया माना
बीकानेर। झांसा देकर सोने का सेट हड़पने और वापस नहीं लौटने का मामला इस्तगासे के जरिए सदर पुलिस थाने में दर्ज कराया गया है। सुभाष पुरा निवासी आशीष बडग़ूजर की ओर से दी गई रिपोर्ट में बताया गया है कि वह पिछले साल गुजरात के हावड़ा में रविंद्र एंटरप्राइजेज फॉर्म में सुपरवाइजर था दीपावली पर अपने घर बीकानेर आया था। इस दौरान फर्म के प्रोपराइटर रविंद्र सिंह ने कहा कि उसे अपनी पत्नी के साथ एक शादी में जाना है। उसके लिए रविंद्र ने सोने का सेट उधार मांगा। इसके लिए उसने अपनी मां संतोष कुमार से भी बात कराई।परिवादी ने अपनी पत्नी का सोने का सेट रविंद्र को दे दिया। बाद में वह होली पर रविंद्र के घर गया तो उसने उसके भाई अभिमन्यु और मां संतोष को उन्होंने सोने का सेट वापस लौटने से मना कर दिया। उसे अपने काम की सैलरी भी नहीं दी। सदर थाना पुलिस में मुकदमा दर्ज किया है जिसकी जांच एएसआई तनेराव सिंह को सौंपीं गई है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ