Khulasa Online
TM Jewellers
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
KHAOSA

भारत-पाक बॉर्डर पर खेत में गिरा बम, जोरदार धमाके से दहला इलाका; सहमे किसान

Bansal
6 hours ago
भारत-पाक बॉर्डर पर खेत में गिरा बम, जोरदार धमाके से दहला इलाका; सहमे किसान

 

भारत-पाक बॉर्डर पर खेत में गिरा बम, जोरदार धमाके से दहला इलाका; सहमे किसान
मोहनगढ़ (जैसलमेर): जैसलमेर जिले में मोहनगढ़ क्षेत्र के 3 केएनएम में गुरुवार को तुलसाराम के खेत में दोपहर करीब एक बजे बम गिरने से जोरदार धमाका हो गया। धमाके की आवाज से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। घटना के समय किसान खेत में काम कर रहा था। धमाके की आवाज सुनकर किसान सहम गया। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। बता दें कि चांधन फील्ड फायरिंग रेंज मोहनगढ़ के नजदीक ही स्थित है।
परीक्षण के दौरान निशाना चूकने की आशंका
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, चांधन फील्ड फायरिंग रेंज में परीक्षण के दौरान निशाना चूकने से बम खेत में गिरने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, घटना के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। घटना की सूचना मिलते ही मोहनगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और संबंधित अधिकारियों को फोन कर घटनाक्रम की जानकारी दी। क्षेत्र में इससे पहले भी बम गिरने की घटनाएं सामने आने की बात कही जा रही है।
किसानों की सुरक्षा पर उठे सवाल
खेत में बम गिरने की घटना ने नहरी क्षेत्र में खेती-किसानी करने वाले किसानों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। खेतों में किसान और कृषि श्रमिक काम करते हैं। ऐसे में फील्ड फायरिंग रेंज में परीक्षण के दौरान इस तरह की घटना होना चिंता का विषय है।
क्या बोले किसान और ग्रामीण
किसान ने बताया कि वह खेत में ट्रैक्टर से तुलाई का काम कर रहा था। जिस जगह वह काम कर रहा था, वहां से करीब 100 से 150 मीटर की दूरी पर उसका मोबाइल फोन रखा हुआ था। वह मोबाइल ढूंढने के लिए जा रहा था, तभी उसके भाई ने बताया कि भतीजे ने फोन करके मोबाइल पर कॉल करने की बात कही है। इसके बाद वह वापस लौट गया। कुछ देर बाद अचानक जोरदार धमाका हुआ।
उसे लगा कि मोबाइल बंद क्यों हो गया है। उसने सोचा कि अब जो होगा, देखा जाएगा। इसके बाद उसने अपने भतीजे से कहा कि ट्रैक्टर लेकर घर चलते हैं, ताकि बच्चों को डर न लगे। वह बच्चों को लेकर कुछ दूर चला गया और बाद में घटनास्थल पर वापस लौटा। किसान ने बताया कि उसने बम को गिरते हुए नहीं देखा, लेकिन वहां अचानक तेज और जोरदार धमाका हुआ था।
वहीं, एक ग्रामीण ने बताया कि सीमा पार से बार-बार इस तरह के बम आने की घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने सरकार से इस समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की। ग्रामीण ने कहा कि वे देश और सेना को सर्वोपरि मानते हैं, लेकिन सेना के क्षेत्र के आसपास गांव, घर और खेत भी हैं।
ग्रामीणों को अपने परिवार का पालन-पोषण करने के लिए खेतों में काम करना पड़ता है। ऐसे में बार-बार बम गिरने की घटनाओं से उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता बनी रहती है। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि इस समस्या का समाधान किया जाए, ताकि ग्रामीण बिना किसी डर के अपने खेतों में काम कर सकें।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: