रामदेवरा जा रहे पांच लोगोंं को बोलेरो ने मारी टक्कर, तीन की मौत
खुलासा न्यूज,बीकानेर। रामदेवरा पेदल जा रहे पांच यात्रियों को तेज रफ्तार बोलेरो द्वारा टक्कर मारने की खबर सामने आयी है। हादसो में तीन यात्रियों की मौत हो गयी। जिसके बाद से ही आक्रोशित लोगों कार्रवाई की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। घटना जोधपुर के शेरगढ़ क्षेत्र की है। जहां पर रामदेवरा दर्शन के लिए पैदल जा रहे पांच जातरुओं को गुरुवार देर रात भूंगरा गांव की सरहद में मेगा हाईवे पर पीछे से आई तेज रफ्तार बोलेरो कैंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि आगे चल रहे दो साथी बाल-बाल बच गए। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
मृतकों की पहचान नथासर (तेना) निवासी अम्बाराम पुत्र कुंभाराम, भानाराम पुत्र अनोपाराम और नरेश पुत्र चंद्राराम के रूप में हुई। हादसे में नरपत राम और उदाराम सुरक्षित बच गए।
हादसे में जान गंवाने वाले तीनों युवक कम उम्र के थे। परिजनों के अनुसार वे अपने परिवारों के आर्थिक सहारा थे। अम्बाराम और भानाराम शादीशुदा थे, जबकि नरेश अविवाहित था और अम्बाराम का भतीजा था। तीनों की मौत से परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। हादसे की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई और मृतकों के घरों में कोहराम मच गया।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ