बीकानेर: गांव के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान नहीं होने से बनी रहस्य की स्थिति
बीकानेर: गांव के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान नहीं होने से बनी रहस्य की स्थिति
बीकानेर। जिले के पुगल थाना क्षेत्र में गांव के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने का मामला सामने आया है। घटना नर्सरी वन विभाग क्षेत्र, ग्राम भाण्डेवाली में 21 मई की दोपहर की बताई जा रही है। इस संबंध में चक 6 केडब्ल्यूएम भाण्डेवाली निवासी तेजमाल ने पुलिस को रिपोर्ट दी है।
रिपोर्ट के अनुसार गांव के पास एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ दिखाई दिया। शव की हालत काफी खराब थी और वह चारों तरफ से गला हुआ मिला। मृतक की उम्र करीब 35 से 40 वर्ष के बीच बताई जा रही है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है, जिससे मामले को लेकर रहस्य बना हुआ है। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है तथा शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ