Khulasa Online
TM Jewellers
Bansal sadi
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर:  नहर में डूबे दो युवकों में से एक मिला, दूसरे के लिए रेस्क्यू अभियान जारी

rk
1 month ago
बीकानेर:  नहर में डूबे दो युवकों में से एक मिला, दूसरे के लिए रेस्क्यू अभियान जारी

बीकानेर:  नहर में डूबे दो युवकों में से एक मिला, दूसरे के लिए रेस्क्यू अभियान जारी

Image

बीकानेर। महाजन क्षेत्र में कंवरसेन वितरिका नहर में डूबे दो युवकों में से एक का शव बुधवार सुबह बरामद कर लिया गया, जबकि दूसरे युवक की तलाश अभी भी जारी है। घटना के बाद से प्रशासन, पुलिस और एसडीआरएफ की टीम लगातार रेस्क्यू अभियान में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार महाजन निवासी दो युवक मंगलवार दोपहर नहर में नहाने के लिए उतरे थे। इसी दौरान दोनों गहरे पानी में चले गए और डूब गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। देर शाम तक तलाशी अभियान चलाया गया, लेकिन अंधेरा होने के कारण कोई सफलता नहीं मिल सकी।

बुधवार सुबह एसडीआरएफ की टीम ने दोबारा सर्च ऑपरेशन शुरू किया। अभियान के दौरान दिनेश मेघवाल पुत्र सुरजाराम मेघवाल का शव नहर से बरामद कर लिया गया एसडीआरएफ की टीम अब भी दूसरे युवक जगदीश मेघवाल की तलाश में जुटी हुई है। नहर के विभिन्न हिस्सों में लगातार खोजबीन की जा रही है। प्रशासन को उम्मीद है कि जल्द ही दूसरे युवक का भी पता लगाया जा सकेगा।

घटना स्थल पर उपतहसीलदार सुंदरपाल गोदारा, महाजन पुलिस के अधिकारी तथा एसडीआरएफ की टीम मौजूद है। प्रशासन पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है और राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी है।

 

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: