Khulasa Online
TM Jewellers
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
KHAOSA

बीकानेर: तीसरे दिन बरामद हुआ लापता युवक का शव, लगातार चला सर्च ऑपरेशन

Bansal
7 hours ago
बीकानेर: तीसरे दिन बरामद हुआ लापता युवक का शव, लगातार चला सर्च ऑपरेशन

बीकानेर: तीसरे दिन बरामद हुआ लापता युवक का शव, लगातार चला सर्च ऑपरेशन


बीकानेर। छतरगढ़ थाना क्षेत्र में इंदिरा गांधी मुख्य नहर की 655 आरडी पर हुए कार हादसे में लापता युवक इमरान का शव सोमवार सुबह तीसरे दिन बरामद कर लिया गया। बीकानेर से पहुंची एसडीआरएफ टीम ने लगातार सर्च ऑपरेशन चलाकर शव को खोज निकाला। शव घटनास्थल से करीब चार किलोमीटर आगे 670 आरडी के पास मिला।  जानकारी के अनुसार, 23 अक्टूबर की रात 655 आरडी के पास एक स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर इंदिरा गांधी मुख्य नहर में गिर गई थी। कार में पांच लोग सवार बताए गए थे, जिनमें से तीन युवक तैरकर बाहर निकलने में सफल रहे, जबकि दो युवक लापता हो गए थे। हादसे के बाद पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने तलाश अभियान शुरू किया था। 

एसडीआरएफ के हेड कांस्टेबल एवं टीम कमांडर शिवराज सिंह ने बताया कि टीम ने 23 अक्टूबर की रात को ही डीप डाइविंग किट की मदद से करीब 20 फीट गहरे पानी से स्विफ्ट कार को बाहर निकालने का कार्य किया था। इसके बाद नहर में लापता युवक की तलाश जारी रखी गई। लगातार सर्च ऑपरेशन के बाद सोमवार सुबह इमरान का शव घटनास्थल से करीब चार किलोमीटर आगे 670 आरडी के पास बरामद हुआ।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: