पटवार कॉलोनी के पीछे मिला अधेड़ व्यक्ति का शव, शिनाख्त के प्रयास जारी
पटवार कॉलोनी के पीछे मिला अधेड़ व्यक्ति का शव, शिनाख्त के प्रयास जारी
बीकानेर। छतरगढ़ कस्बे में मंगलवार शाम करीब 4 बजे पटवार कॉलोनी के पीछे एक अधेड़ उम्र का व्यक्ति मृत अवस्था में मिला। घटना की सूचना मिलने पर छतरगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। छतरगढ़ पुलिस थाने के हेड कांस्टेबल भानु प्रताप पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद छतरगढ़ गौ रक्षा दल की टीम के सहयोग से शव को राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया।
फिलहाल मृतक की पहचान नहीं होने के कारण उसकी मौत के संबंध में अधिक जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस मृतक की शिनाख्त करने और उसके परिजनों का पता लगाने के प्रयास कर रही है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ