खुलासा न्यूज,बीकानेर। शहर में झाडिय़ों के बीच शव मिलने की खबर सामने आयी है। घटना बीछवाल पुलिस थाना क्षेत्र से जुड़ी है। जहां पर मजदूर का शव मिला है। मजदूर का बिहार का रहने वाला है। जानकारी के अनुसार खारा रोड़ पर मोगा होटल के सामने विनायक इंडस्ट्रियल रोड़ के नजदीक झाडिय़ों में यह शव मिला है । सूचना मिलते ही सम्बंधित पुलिस टीम और सामाजि संगठनों के सेवादार मौके पर पहुंचे।
सूचना पर ख़िदमतगार खादिम सोसाइटी व असहाय सेवा संस्थान के सोएंब भाई, मो जुनैद, असगर अली, मो खालिद व राजकुमार खडग़ावत एम्बुलेंस के साथ मौके पर पहुँचे। मौके पर संबंधित थाना के अधिकारी और पुलिस जाब्ते की मौजूदगी में शव को पीबीएम के लिए रवाना किया गया। मृतक की पहचान बिहार के रहने वाले मोहन साह पुत्र कमल साह के रूप में हुई है। फिलहाल मृतक के मौत के कारणो के बारे में जानकारी नहीं मिल पायी है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ