बीकानेर में कार के अंदर मिला व्यक्ति का शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस
बीकानेर में कार के अंदर मिला व्यक्ति का शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस
बीकानेर। शहर के व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र में कार के अंदर एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना शिवबाड़ी चौराहे की है, जहां खड़ी कार में व्यक्ति का शव मिला।
घटना की सूचना मिलने पर व्यास कॉलोनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच-पड़ताल शुरू की।
फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस शव की शिनाख्त करने के प्रयास कर रही है। व्यक्ति की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता जांच के बाद ही चल सकेगा।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ