खुलासा न्यूज,बीकानेर। बीकानेर के लालगढ़ रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर दो पर बेंच पर सोए हुए व्यक्ति का मृत अवस्था में शव मिलने की खबर सामने आयी है। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों ने पुलिस, सामाजिक संगठनों को सूचना दी। सूचना मिलने पर सामाजिक संगठनों के सेवादार, जीआरपी पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जहां पर दो नंबर प्लेटफॉर्म की बेंच पर सोए हुए व्यक्ति के मृत अवस्था में शव को एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल के लिए रवाना किया। सूचना मिलने पर ख़िदमतगार खादिम सोसाइटी व असहाय सेवा संस्थान के राजा कुमार सोएंब भाई, मो जुनैद, व राजकुमार खडग़ावत इमरान भाई पहुँचे और शव को अस्पताल ले जाने में मदद की। जानकारी के अनुसार मृतक ने भगवा रंग का चोला, धोती पहन रखी और फिलहाल शिनाख्त नहीं हो पायी है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ