Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर रेलवे स्टेशन के पास मिला 40 वर्षीय व्यक्ति का शव, मची सनसनी

Bansal sadi
7 hours ago
बीकानेर रेलवे स्टेशन के पास मिला 40 वर्षीय व्यक्ति का शव, मची सनसनी

बीकानेर रेलवे स्टेशन के पास मिला 40 वर्षीय व्यक्ति का शव, मची सनसनी

बीकानेर। बीकानेर रेलवे स्टेशन के पास घंटाघर क्षेत्र में एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर सामाजिक संगठनों के सेवादार मौके पर पहुंचे और शव को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में पहुंचाया।

जानकारी के अनुसार शव मिलने की सूचना पर खादिम खिदमतगार और असहाय सेवा संस्थान सोसायटी के सेवादार मौके पर पहुंचे। सेवादार सोएंब भाई, मो. असलम भाई, अयूब लोदा, मो. जुनैद, इमरान और राजकुमार खड़गावत एंबुलेंस के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।

सेवादारों ने शव को कब्जे में लेकर पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में पहुंचाया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार शव की पहचान आधार कार्ड के आधार पर अंकज कुमार (40 वर्ष), पुत्र सहेन्द्र सिंह, निवासी गढ़ी नवाबाद, गढ़ी, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। फिलहाल व्यक्ति की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: