Khulasa Online
Breaking
• टेकऑफ के दौरान विमान का इंजन फेल,आग लगी, कई यात्री घायल,  दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला • भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन की टीम में इतने प्रतिशत होंगी महिलाएं, संसदीय बोर्ड से सचिव स्तर तक फॉर्मूला लागू • आईपीएल मैच के दौरान गंभीर हादसा : इस खिलाड़ी के सिर में लगी चोट, एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाया गया • पेटीएम पेमेंट्स बैंक बंद: RBI ने लाइसेंस किया रद्द, जानिए आपके पैसे का क्या होगा • पश्चिम एशिया संकट : ट्रंप ने जोन्स एक्ट की छूट को इतने दिनों के लिए बढ़ाया; तेल बाजार में स्थिरता की कोशिश • टेकऑफ के दौरान विमान का इंजन फेल,आग लगी, कई यात्री घायल,  दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला • भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन की टीम में इतने प्रतिशत होंगी महिलाएं, संसदीय बोर्ड से सचिव स्तर तक फॉर्मूला लागू • आईपीएल मैच के दौरान गंभीर हादसा : इस खिलाड़ी के सिर में लगी चोट, एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाया गया • पेटीएम पेमेंट्स बैंक बंद: RBI ने लाइसेंस किया रद्द, जानिए आपके पैसे का क्या होगा • पश्चिम एशिया संकट : ट्रंप ने जोन्स एक्ट की छूट को इतने दिनों के लिए बढ़ाया; तेल बाजार में स्थिरता की कोशिश

राजस्थान में इस जगह तालाब में डूबी कार में मिले 2 दोस्तों के शव, 39 दिन से लापता थे

rk
2 months ago
राजस्थान में इस जगह तालाब में डूबी कार में मिले 2 दोस्तों के शव, 39 दिन से लापता थे

राजस्थान में इस जगह तालाब में डूबी कार में मिले 2 दोस्तों के शव, 39 दिन से लापता थे 
टोंक। टोंक में दो दोस्तों के शव तालाब में डूबी हुई कार में मिले। दोनों दोस्त 39 दिन से लापता थे। ग्रामीणों को तालाब के पानी में कार की छत नजर आई थी। इसके बाद पुलिस को बुलाया। JCB के जरिए कार को बाहर निकाला तो इसमें 2 शव नजर आए। कार के नंबरों के आधार पर परिजनों को सूचना दी गई और शवों की पहचान हुई। शव इतनी बुरी अवस्था में थे कि शरीर की चमड़ी तक गल गई थी। मामला दूनी थाने के आवां कस्बे के बूंदी रोड स्थित रामसागर तालाब का  सुबह 9 बजे का है। देवली डीएसपी हेमराज ने बताया- बूंदी के दबलाना थाना क्षेत्र के रेण निवासी रमेश (43) पुत्र जगन्नाथ गुर्जर और महावीर (40) पुत्र सेवा गुर्जर के शव रामसागर तालाब मिले।

 दोनों 8 जनवरी से कार के साथ लापता थे। संभवत: रास्ता भटकने से कार तालाब में चली गई। इसके बाद दोनों बाहर नहीं निकल पाए और दम घुटने से मौत हो गई। दोनों के शव कार की पिछली सीट पर मिले हैं।  DSP ने बताया- सुबह ग्रामीणों ने सूचना दी थी कि बूंदी रोड स्थित रामसागर तालाब में कार का डूबी हुई है। तालाब में कार का ऊपरी हिस्सा किसानों को नजर आया था। इसके बाद जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। ध्यान से देखने पर स्विफ्ट डिजायर कार नजर आई। पहले ट्रैक्टर से निकालने की कोशिश की थी, लेकिन सफलता नहीं मिली। करीब 3 घंटे बाद JCB मंगवा कर दोपहर 12 बजे दोनों शव निकाले गए।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: