नहर में डूबे किशोर और युवक के शव मिले, मोर्चरी में रखवाया
श्रीगंगानगर। कालूवाला हैड पर गंगनहर में नहाते समय डूबे दोनों लड़कों की मौत हो गई। गहरे पानी में बहे किशोर का शव सोमवार सुबह करीब 10 बजे नाथांवाला पुल के पास नहर से बाहर निकाला गया। युवक का शव शाम को सवा 6 बजे पठानवाला के घोड़ा पुल के पास नहर से बाहर निकाला गया। सदर पुलिस ने किशोर के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। शाम को मिले शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। इसका पोस्टमार्टम मंगलवार को करवाया जाएगा।
सदर पुलिस के अनुसार मटीली राठान निवासी 14 वर्षीय रवि पुत्र हीरालाल नायक व बनवाली निवासी 32 वर्षीय विजय मेघवाल पुत्र नानक राम करीब सवा चार बजे कालूवाला हैड पर नहाते समय डूब गए थे। इनके साथ बनवाली के तीन युवक भी थे। वे बच गए। सूचना पर पुलिस ने नागरिक सुरक्षा विभाग के प्रभारी अनिल कुमार को तैराक युवकों की टीम के साथ मौके पर बुलाया। तलाश शुरू करवाई। एएसआई शरीफ खान ने बताया कि काफी मशक्कत के बाद किशोर का शव सुबह नहर से तलाशकर बाहर निकाला गया। युवक का शव शाम को नहर से तलाशकर बाहर निकाला गया।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ