Khulasa Online
TM Jewellers
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
KHAOSA

बिना ओटीपी के मोबाइल हैक कर की ठगी, पीडि़त ने दर्ज कराया मुकदमा

Bansal
6 hours ago
बिना ओटीपी के मोबाइल हैक कर की ठगी, पीडि़त ने दर्ज कराया मुकदमा

 

बिना ओटीपी के मोबाइल हैक कर की ठगी, पीडि़त ने दर्ज कराया मुकदमा
बीकानेर शहर, बीकानेर। साइबर ठगी का एक मामला सामने आया है, जिसमें अज्ञात लोगों ने बीकानेर निवासी एक व्यक्ति और उसके परिवार से जुड़े तीन बैंक खातों से कुल 2 लाख 50 हजार रुपये निकाल लिए। परिवादी ने आरोप लगाया कि उसके मोबाइल फोन के बंद रहने के दौरान खातों से रकम निकाली गई और उसके मोबाइल पर कोई ओटीपी या लिंक भी नहीं आया। कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, परिवादी ऋषभ रामपुरिया पुत्र संजय रामपुरिया, उम्र 35 वर्ष, निवासी रामपुरिया मोहल्ला, बीकानेर और हाल निवासी कोलकाता ने पुलिस को रिपोर्ट दी। परिवादी के अनुसार, 22 अक्टूबर 2026 को उसका मोबाइल फोन अचानक बंद हो गया था, जो 25 अक्टूबर को दोबारा चालू हुआ।
मोबाइल चालू होने के बाद जब उसने बैंक खातों का बैलेंस चेक किया तो अलग-अलग खातों से रुपये निकाले जाने की जानकारी मिली। परिवादी ने बताया कि उसके तथा उसकी पत्नी कोमल रामपुरिया और माता सरिता रामपुरिया से जुड़े तीन बैंक खातों से कुल पांच बार में 48 हजार, 50 हजार, 98 हजार, 50 हजार और 4 हजार रुपये निकाले गए। इस तरह कुल 2 लाख 50 हजार रुपये की राशि खातों से निकल गई।
परिवादी ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि रुपये निकाले जाने के संबंध में उसके मोबाइल पर कोई ओटीपी या लिंक प्राप्त नहीं हुआ। उसने आरोप लगाया कि अज्ञात व्यक्तियों ने मोबाइल हैक कर बैंक खातों से रकम निकालकर उनके साथ धोखाधड़ी की है। परिवादी ने पुलिस से मामले में कानूनी कार्रवाई कर न्याय दिलाने की मांग की।
पुलिस के अनुसार, 26 अक्टूबर 2026 को सीसीटीएनएस पर जीरो एफआईआर प्राप्त होने के बाद परिवादी से संपर्क किया गया। इसके बाद परिवादी थाने पहुंचा और लिखित रिपोर्ट पेश की। मामले की जांच एएसआई पृथ्वीराज को सौंपी गई है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: