Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

एमजीएसयू में रक्तदान उत्सव, 83 लोगों ने किया रक्तदान

rk
2 weeks ago
एमजीएसयू में रक्तदान उत्सव, 83 लोगों ने किया रक्तदान

खुलासा न्यूज,बीकानेर। महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय के कर्मचारी कल्याण समिति द्वारा संत मीरा बाई सभागार में आयोजित रक्तदान उत्सव 2026 ऐतिहासिक रूप से सफल रहा। रक्तदान-महादान के संकल्प के साथ आयोजित इस शिविर में विश्वविद्यालय के शैक्षणिक एवं अशैक्षणिक कर्मचारियों, अधिकारियों और छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।


कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलगुरु आचार्य मनोज दीक्षित ने की। मुख्य अतिथि रविशेखर मेघवाल, भाजपा युवा नेता, विशिष्ट अतिथि बिशनाराम सियाग, देहात अध्यक्ष कांग्रेस, कुलसचिव यशपाल अहूजा, वित्त नियंत्रक देवेंद्र सिंह राठौड़, पीबीएम से डॉ ऋषि माथुर की टीम, परीक्षा नियंत्रक प्रो. राजाराम चोयल, डॉ प्रभुदान चारण, यूनियन अध्यक्ष श्रीकृष्ण जाट, महासचिव सुभाष चन्द्र, मंच संचालन रामावतार उपाध्याय द्वारा, कार्यक्रम में विश्वविद्यालय कार्मिक, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष और वर्तमान छात्र इस अवसर पर उपस्थित रहे।

 मीडिया प्रभारी उमेश शर्मा ने बताया कि कुलसचिव यशपाल आहूजा ने स्वयं रक्तदान कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा, एमजीएसयू परिवार सिर्फ शिक्षा नहीं देता, जीवन भी देता है। आज हर रक्तदाता भगवान का रूप है। शिविर में सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक कुल 83 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। अस्पताल ब्लड बैंक के डॉ ऋषि माथुर की टीम ने तकनीकी सहयोग प्रदान किया। कर्मचारी कल्याण समिति के अध्यक्ष श्रीकृष्ण जाट ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों और महमानों का स्वागत किया। अध्यक्ष ने कहा कि प्रथम रक्तदान शिविर में हमने 50 यूनिट का लक्ष्य रखा था, लेकिन विश्वविद्यालय के कार्मिक और छात्रो द्वारा मिलकर 83 यूनिट रक्त एकत्रित किया। यह अपने आप मे अनूठी पहल रही।

 


1 यूनिट से 3 जिंदगी बचती है, यानी आज हमने 250+ जिंदगियां बचाने का पुण्य कमाया है। 350 एमएल खून यानी एक कोल्डड्रिंक जितना, लेकिन इससे 3 घरों के चिराग जलते हैं। आज बीकानेर ने दिखा दिया कि ये सिर्फ भुजिया और रसगुलों  का ही नहीं, रक्तवीरों का भी शहर है।
मुख्य अतिथि रविशेखर मेघवाल ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है। एक यूनिट रक्त से तीन जिंदगियां बचाई जा सकती हैं। विश्वविद्यालय परिवार का यह प्रयास अनुकरणीय है। विशिष्ट अतिथि बिशनाराम सियाग ने कहा कि सेवा के इस कार्य में राजनीतिक विचारधारा से ऊपर उठकर सभी का एक मंच पर आना समाज को सकारात्मक संदेश देता है। कुलगुरु और कुलसचिव ने भी रक्तदान के महत्व बताते हुए अपने विचार सांझा किए।
कार्यक्रम में रक्तदाताओं के लिए दूध,फल, अल्पाहार एवं प्रमाण-पत्र की विशेष व्यवस्था की गई।

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: