Khulasa Online
TM Jewellers
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
KHAOSA

डंपर  के आगे जेसीबी लगाकर रास्ता रोककर चालक व उसके भाई के साथ  की मारपीट

Bansal
3 months ago
डंपर  के आगे जेसीबी लगाकर रास्ता रोककर चालक व उसके भाई के साथ  की मारपीट


डंपर  के आगे जेसीबी लगाकर रास्ता रोककर चालक व उसके भाई के साथ  की मारपीट
बीकानेर।    जसरासर क्षेत्र में डंपर चालक और उसके भाई के साथ मारपीट, रॉयल्टी पर्ची फाडऩे और 5 हजार रुपए छीनने का मामला सामने आया है। यह घटना कुचोर आथूनी के पास हुई, जहां जेसीबी ने डंपर का रास्ता रोका था। जसरासर पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए जेसीबी को जब्त किया है और जांच जारी है।
देसलसर निवासी सुनील जाट ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 13 जून की रात को बड़े भाई केसु राम के साथ डंपर में बजरी भरकर जा रहे थे। कुचोर आथूनी के पास जेसीबी ने उनके डंपर के आगे आकर रास्ता रोक दिया।जेसीबी से श्यामसुंदर बिश्नोई, बाबूलाल नायक और एक अन्य व्यक्ति उतरे। उन्होंने सुनील और केसु राम से रॉयल्टी पर्ची मांगी और उसे फाड़ दिया। इसके बाद तीनों आरोपियों ने दोनों भाइयों के साथ मारपीट की और उनकी जेब से 5 हजार रुपए छीनकर फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलने पर जसरासर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों का पीछा किया। पुलिस ने इस मामले में जेसीबी को जब्त कर लिया है। मामले की जांच एएसआई सेवाराम को सौंपी गई है। पुलिस आरोपियों की भूमिका की गहनता से पड़ताल कर रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: