बीकानेर शहर में अब महिलाएं नहीं है सुरक्षित, बदमाशों के हौसले बुलंद बाइक, कार में बैठी महिलाओं के साथ करते हैछेछछाड़, अश्लील इशारे कर गाड़ी चढ़ाने का किया प्रयास
बीकानेर शहर में अब महिलाएं नहीं है सुरक्षित, बदमाशों के हौसले बुलंद बाइक, कार में बैठी महिलाओं के साथ करते हैछेछछाड़, अश्लील इशारे कर गाड़ी चढ़ाने का किया प्रयास
बीकानेर(शिव भादाणी) बीकानेर शहर कभी शांत शहर कहा जाता था लेकिन धीरे-धीरे बदमाशों ने इसका नाम आज प्रदेश मे अपराधों की गिनती में लाकर खड़ा कर दिया है। आये दिन बदमाशों द्वारा आमजन को किसी भी तरह से परेशान किया जाता है। आज बीकानेर मे ंसमय यह आ गया कि कोई भी महिला व लडक़ी अकेली बाजार या पढऩे नहीं जा सकती है। बीच रास्ते में नशेडिय़ों या आवारागर्दी करने वाले लडक़े उनके साथ अश्लील हरकतें या भद्दे कॉमटेस करते नजर आते है। इसी कड़ी में व्यास कॉलोनी में एक घटना ने शहर को सोचना को मंजबूर कर दिया है। मामला व्यास कॉलोनी थाना इलाका है जिसमें जिसमें सफेद रंग की फॉच्र्यूनर कार सवार अज्ञात लोगों द्वारा एक कार सवार युवक और उसकी बहनों का पीछा करने, गाली-गलौज करने तथा जान से मारने का प्रयास करने के आरोप लगे हैं। इस संबंध में पीडि़त की ओर से पुलिस परिवाद देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।परिवाद के अनुसार, युवक ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह 21 मई की रात्रि अपनी दो बहनों के साथ कार से मेडिकल स्टोर से दवा लेने तथा पानी का कैंपर भरने गया था। मेडिकल स्टोर बंद मिलने पर वे वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान एक सफेद रंग की फॉच्र्यूनर कार ने उनका पीछा करना शुरू किया और तेज गति से उनके वाहन के पीछे आकर बार-बार हॉर्न बजाने लगी। शिकायत के अनुसार, फॉच्र्यूनर सवारों ने कई बार उनके वाहन के पास आकर अश्लील इशारे भी किए, जिससे वे भयभीत हो गए।पीडि़त पक्ष का कहना है कि वे किसी तरह अपने घर पहुंचे, लेकिन उक्त फॉच्र्यूनर कार भी उनके पीछे-पीछे घर तक पहुंच गई। आरोप है कि कार से उतरे तीन-चार अज्ञात युवकों ने गाली-गलौज की और विरोध करने पर पीडि़त के साथ धक्का-मुक्की कर उसे गिरा दिया। इसके बाद आरोपियों द्वारा जान से मारने की नीयत से वाहन चढ़ाने का प्रयास किया गया, जिससे वह बाल-बाल बच गया और उसे हाथ, कमर और पैरों में चोटें आईं। इस दौरान परिवार के अन्य सदस्य भी बाहर आ गए, जिन पर भी हमले का प्रयास किया गया।घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पीडि़त पक्ष ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से भी वही फॉच्र्यूनर कार उनके घर के आसपास संदिग्ध रूप से घूम रही थी, जिससे उन्हें पहले से ही खतरा महसूस हो रहा था। पीडि़त युवक ने व्यास कॉलोनी पुलिस थाने में परिवाद देकर पुलिस ने कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ