Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर: संदिग्ध परिस्थितियों में 19 वर्षीय युवती की मौत, अज्ञात पदार्थ खाने की आशंका

Bansal
3 months ago
बीकानेर: संदिग्ध परिस्थितियों में 19 वर्षीय युवती की मौत, अज्ञात पदार्थ खाने की आशंका

बीकानेर: संदिग्ध परिस्थितियों में 19 वर्षीय युवती की मौत, अज्ञात पदार्थ खाने की आशंका

बीकानेर। शहर के मुक्ताप्रसाद नगर थाना क्षेत्र में एक 19 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। युवती की तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार सर्वोदय बस्ती निवासी राजकुमार पुत्र रेवंतराम मेघवाल ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में बताया गया कि उसकी दोहिती भगवती पुत्री श्रवण कुमार, निवासी सुजानदेसर, अपने ननिहाल सर्वोदय बस्ती आई हुई थी।

बताया गया कि 8 जून की शाम करीब 7 से 7:30 बजे के बीच भगवती ने कथित रूप से कोई अज्ञात पदार्थ खा लिया, जिसके बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर मर्ग दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि युवती ने कौन सा पदार्थ खाया था और किन परिस्थितियों में यह घटना हुई। मामले की जांच जारी है तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: