Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

बीकानेर से बड़ी खबर: युवती को नशीला पदार्थ सुंंघाकर  अपहरण कर किया सामूहिक दुष्कर्म

rk
3 months ago
बीकानेर से बड़ी खबर: युवती को नशीला पदार्थ सुंंघाकर  अपहरण कर किया सामूहिक दुष्कर्म


बीकानेर से बड़ी खबर: युवती को नशीला पदार्थ सुंंघाकर  अपहरण कर किया सामूहिक दुष्कर्म 
बीकानेर।बीकानेर जिले  एक थाना इलाके की युवती को सोशल मीडिया पर एक युवक से दोस्ती करना महंगा पड़ गया। सोशल मीडिया फ्रेंड ने युवती को मिलने के बहाने बुलाया और अपने दोस्तों के साथ मिलकर युवती को नशीला पदार्थ सुंघाकर अपहरण कर लिया।आरोपी उसे श्रीगंगानगर ले गए, जहां आरोपी व उसके दोस्तों ने युवती के साथ सामूहिक बलात्कार किया। घटना एक मार्च से पांच मार्च के बीच की है। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने ५ युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

फ्रेंड रिक्वेस्ट के बाद बढ़ी मेलजोल
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता ने सोशल मीडिया पर एक आरोपी की ओर से भेजी गई फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार की थी। जिसके बाद से उनके बीच बातचीत का सिलसिला शुरू हो गया। आरोपी ने पीड़िता को मिलने के बहाने बुलाया और कार में बैठा लिया। कुछ दूर चलने के बाद आरोपी ने अपने कुछ और दोस्तों को भी कार में बैठा लिया। कार में विरोध करने पर आरोपियों ने पीड़िता को जबरन नशीला पदार्थ सुंघा दिया। जिससे वह सुधबुध खो बैठी। पीड़िता ने आरोपियों पर श्रीगंगानगर,रोहतक और पानीपत ले जाकर गैंगरेप करने का आरोप लगाया है।

सभी ५ आरोपी पीड़िता को जबरन कार में डालकर पहले श्रीगंगानगर ले गए, जहां एक होटल में बलात्कार किया। उसके बाद आरोपियों ने उसे धमकाया और जान से मारने की धमकी देकर अगले दिन पानीपत व रोहतक ले गए। रोहतक में भी आरोपियों ने पीड़िता के साथ सामूहिक बलात्कार किया।

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: