Khulasa Online
TM Jewellers
Hospital
केशव
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
Sambhav Hospital
jeevan raksha
KHAOSA

बीकानेर रेल मंडल ने सात माह में कबाड़ से अर्जित किए 22.22 करोड़ रुपए, 5880 मीट्रिक टन का किया निस्तारण

Bansal
D1
D2
D3
D4
D5
D6
5 hours ago
बीकानेर रेल मंडल ने सात माह में कबाड़ से अर्जित किए 22.22 करोड़ रुपए, 5880 मीट्रिक टन का किया निस्तारण


 बीकानेर रेल मंडल ने सात माह में कबाड़ से अर्जित किए 22.22 करोड़ रुपए, 5880 मीट्रिक टन का किया निस्तारण 
बीकानेर।  भारतीय रेलवे द्वारा 2 से 31 अक्टूबर 2026 तक चलाए गए विशेष अभियान 6.0 के अंतर्गत कबाड़ एवं अनुपयोगी सामग्री के निस्तारण, स्वच्छता तथा रेलवे परिसरों में उपलब्ध स्थान के बेहतर उपयोग पर विशेष ध्यान दिया गया। इस अभियान के अंतर्गत बीकानेर रेल मंडल ने भी कबाड़ निस्तारण के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है।
बीकानेर रेल मंडल ने चालू वित्त वर्ष में 1 अप्रैल से 31 अक्टूबर 2026 तक कबाड़ की बिक्री एवं निस्तारण से कुल 22.22 करोड़ रुपए का राजस्व अर्जित किया है। इस अवधि में मंडल द्वारा कुल 5,880.80 मीट्रिक टन कबाड़ का निस्तारण किया गया।
वहीं अक्टूबर माह में ही मंडल ने 2,964.76 मीट्रिक टन कबाड़ की बिक्री एवं निस्तारण से 11.20 करोड़ रुपए का राजस्व अर्जित किया। यह उपलब्धि रेलवे परिसरों में अनुपयोगी सामग्री को हटाने, उपलब्ध स्थान को खाली कराने तथा संसाधनों के बेहतर उपयोग की दिशा में महत्वपूर्ण है।
विशेष अभियान 6 के दौरान मंडल में रेलवे स्टेशनों, कार्यालयों एवं अन्य रेलवे परिसरों में स्वच्छता गतिविधियों तथा अनुपयोगी सामग्री के निस्तारण पर विशेष जोर दिया गया। इसके साथ ही रेलवे परिसरों में स्वच्छता बनाए रखने, ई-कचरे के उचित निस्तारण तथा पुराने अनुपयोगी अभिलेखों की समीक्षा जैसे कार्य भी अभियान का हिस्सा रहे।
अभियान के अंतर्गत यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से रेल जन संवाद कार्यक्रम भी आयोजित किए गए, जिनमें यात्रियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को सुना गया।
बीकानेर रेल मंडल द्वारा कबाड़ निस्तारण से अर्जित यह राजस्व न केवल रेलवे की आय में वृद्धि कर रहा है, बल्कि रेलवे परिसरों को स्वच्छ, सुव्यवस्थित एवं अधिक उपयोगी बनाने में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।

D7
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: