बीकानेर में एसपी की दबंगता हुई खत्म, पिछले तीन दिन से सडक़ों पर जमकर चल रहा जुआ, पुलिस नदारद
कोतवाली नयाशहर बना जुए की सबसे बड़ा बाजार
बीकानेर में एसपी की दबंगता हुई खत्म, पिछले तीन दिन से सडक़ों पर जमकर चल रहा जुआ, पुलिस नदारद
बीकानेर। बीकानेर शहर में परम्परा के नाम पर जमकर सडक़ों पर जुआ चला शहर के मोहता चौक, जस्सूसर गेट, नत्थुसर गेट के बाहर हरिजन बस्ती, गोपेश्वर बस्ती, बड़ा बाजार, सिंगियों का चौक, गंगाशहर,जेलवैल, सहित कई इलाकों में छोटी गलियों तक में जुआ जमकर चला। आम लोगों ने पुलिस थानों में लगातार फोन किये लेकिन कोई असर नहीं हुआ है। मजे की बात तो यह है कि आम दिनों में पुलिस को सूचना मिलते ही रेड मारते है लेकिन दीपावली के तीन चार दिन तक पुलिस गंधारी का रुप ले लेते है उनको सडक़ों पर चलने वाले जुए की मंडी दिखाई देना बंद कर दिया है। जबकि बीकानेर के पश्चिम विधायक ने दीपावली से पहले बीकानेर पुलिस अधीक्षक को एक पत्र लिखा कि दीपावली के अवसर पर शहर में किसी भी सूरत में जुआ नहीं होना चाहिए। लेकिन उस पत्र का कोई असर नहीं हुआ है। मजे की बता तो यह है विधायक के घर आफिस के 100 मीटर दूरी पर ही जुए की मंडी लगी हुई अगर देखा जाये तो कोतवाली व नयाशहर थाना इलाके में जुआरियों ने जमकर परम्परा के नाम पर लाखों रुपये का जुआ सडक़ों पर हुआ। वहीं दूसरी ओर कुछ मौहल्लों में मिशाल पेश कि जिसमें बारह गुवाड़ा चौक, दम्माणी चौक सहित आचार्य चौक आदि में जुए का खेल होने तक नहीं दिया। इलाके में रहने वाले युवाओं ने कहा जुए जैसी सामाजिक कुरोति को मिटाने के लिए सभी ने मिलकर ये संकल्प लिया कि बारह गुवाड़ा चौक, आचार्य चौक में ेजुए नहीं खेलेंगे और कर दिखाया। ऐसे ही सभी मौहल्लेवासियों को अपने स्तर पर निर्णय लेना चाहिए जिससे की यह बुराई आने वाले समय में खत्म हो जाये। पुलिस की गाड़ी आई जरुर लेकिन कुछ नहीं कहामजे की बात है शहर की सडक़ों पर जमकर जुआ चल रहा है इस दौरान पुलिस की गश्त टीम भी आई लेकिन उन्होंने किसी भी तरह से जुए को बंद नहीं करवाया। एक दो जगह तो ऐसी थी जहां पर पुलिस की गश्त टीम की गाड़ी खड़ी रही है उनके 50 मीटर पर लाखों रुपये का जुए का बाजार लगा हुआ था।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ