बीकानेर: कीटनाशक के सेवन से 26 वर्षीय विवाहिता की मौत
बीकानेर। नापासर थाना क्षेत्र में जहरीले कीटनाशक के सेवन से 26 वर्षीय विवाहिता की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस के अनुसार मृतका के पिता रतनाराम पुत्र केसराराम जाट ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उनकी पुत्री बसंती (26) पत्नी महीराम, निवासी मूंडसर, 23 जून को घर का काम करते समय भूलवश जहरीले कीटनाशक का सेवन कर बैठी।
कीटनाशक के सेवन के बाद उसकी तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे तत्काल पीबीएम अस्पताल, बीकानेर लेकर पहुंचे, जहां उसका लगातार उपचार चल रहा था। उपचार के दौरान 26 जून की सुबह उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर नापासर थाना पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए बीएनएसएस की धारा 194 के तहत मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ