Khulasa Online
Breaking
• महाराष्ट्र में गरमाया बाबा अशोक खरात का मामला, सीएम बोले - सीडीआर लीक की होगी जांच, स्वयंभू बाबा की संपत्तियों की जांच करेगी ईडी • क्या पीएम मोदी ने किया ‘धुरंधर’ का बचाव? चुनावी रैली में ‘द केरल स्टोरी’ और ‘द कश्मीर फाइल्स’ का भी किया जिक्र • ‘पावर प्लांट डे और ब्रिज डे एक साथ होंगे’ मंगलवार को आखिर क्या करने जा रहे ट्रंप, ईरान को दी खौफनाक धमकी • ‘मैं भी कोणी रह सकूं तेरे बिन…’ पत्नी की मौत के बाद पति ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान • इन कांग्रेस के बड़े नेताओं का सरकार को समर्थन, कहा- मिडिल ईस्ट संकट को अच्छे से संभाला; राहुल से अलग राय • महाराष्ट्र में गरमाया बाबा अशोक खरात का मामला, सीएम बोले - सीडीआर लीक की होगी जांच, स्वयंभू बाबा की संपत्तियों की जांच करेगी ईडी • क्या पीएम मोदी ने किया ‘धुरंधर’ का बचाव? चुनावी रैली में ‘द केरल स्टोरी’ और ‘द कश्मीर फाइल्स’ का भी किया जिक्र • ‘पावर प्लांट डे और ब्रिज डे एक साथ होंगे’ मंगलवार को आखिर क्या करने जा रहे ट्रंप, ईरान को दी खौफनाक धमकी • ‘मैं भी कोणी रह सकूं तेरे बिन…’ पत्नी की मौत के बाद पति ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान • इन कांग्रेस के बड़े नेताओं का सरकार को समर्थन, कहा- मिडिल ईस्ट संकट को अच्छे से संभाला; राहुल से अलग राय
Arham School
sukhajan
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

बीकानेर के जयवर्धन सिंह का एशियन अंडर-15 चयन ट्रायल में चयन

rk
8 hours ago
बीकानेर के जयवर्धन सिंह का एशियन अंडर-15 चयन ट्रायल में चयन

बॉक्सर जयवर्धन सिंह का एशियन अंडर-15 के चयन ट्राइल के लिये चयन

बीकानेर के बॉक्सर जयवर्धन सिंह बीदावत का चयन एशियन अंडर-15 प्रतियोगिता के चयन ट्राइल के लिये चयन हुआ है। यह बीकानेर जिले के लिए गर्व का विषय है।

बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (बीएफआई) द्वारा अंडर-15 (बालक एवं बालिका) के लिए ग्रासरूट आकलन कार्यक्रम 5 अप्रैल से 11 अप्रैल 2026 तक नेताजी सुभाष राष्ट्रीय खेल संस्थान, पटियाला, पंजाब में आयोजित किया जाएगा।

 

यह ग्रासरूट आकलन कार्यक्रम एशियन अंडर-15 (बालक एवं बालिका) चैंपियनशिप के लिए खिलाड़ियों के चयन हेतु आयोजित किया जा रहा है, जो 1 मई से 16 मई 2026 तक ताशकंद, उज़्बेकिस्तान में आयोजित की जाएगी।

 

जिला बॉक्सिंग संघ के सचिव योगेश शर्मा ने बताया कि इस आकलन में बीकानेर के प्रतिभाशाली मुक्केबाज जयवर्धन सिंह बीदावत का चयन हुआ है। जयवर्धन इससे पूर्व भी विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कई पदक जीत चुका है।

उन्होंने बताया कि यह उपलब्धि बॉक्सिंग कोच राजेन्द्र सिंह राठौड़ की कड़ी मेहनत और मार्गदर्शन का परिणाम है। जयवर्धन सिंह बीदावत, कोच राजेन्द्र सिंह राठौड़ के नियमित प्रशिक्षु हैं और निरंतर मेहनत से आगे बढ़ रहे हैं।

इस अवसर पर राजस्थान बॉक्सिंग संघ के सचिव एवं बीएफआई के उपाध्यक्ष श्री नरेन्द्र कुमार निर्वाण, अध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह, अंतरराष्ट्रीय रेफरी विशाल कुमार निर्वाण, कबड्डी संघ के अध्यक्ष महेन्द्र कुमार व्यास, कबड्डी संघ के सचिव सी.ए. जितेन्द्र सिंह राठौड़, कुश्ती संघ के सचिव जगन पुनिया, ब्लॉसम इंटरनेशनल स्कूल के डायरेक्टर प्रदीप सिंह शेखावत, राजस्थान बास्केटबॉल टीम के पूर्व कप्तान दानवीर सिंह भाटी, विजेन्द्र रंगा, दिलीप सिंह माचरा, मकबूल हुसैन सोढ़ा, कोच जावेद, दिलकांत सिंह माचरा एवं शीशपाल सिंह शेखावत ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: