Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर की 6 नगर पालिकाओं में मतदान जारी, जाने सुबह 10 बजे तक कितने प्रतिशत हुआ मतदान

Bansal sadi
6 hours ago
बीकानेर की 6 नगर पालिकाओं में मतदान जारी, जाने सुबह 10 बजे तक कितने प्रतिशत हुआ मतदान

बीकानेर की 6 नगर पालिकाओं में मतदान जारी, जाने सुबह 10 बजे तक कितने प्रतिशत हुआ मतदान 

बीकानेर। जिले की 6 नगर पालिकाओं श्रीडूंगरगढ़, खाजूवाला, लूणकरणसर, देशनोक, नापासर और नोखा में शुक्रवार सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया। सुबह 10 बजे तक देशनोक में सबसे अधिक 36.31% मतदान दर्ज किया गया, जबकि नापासर में सबसे कम 27.02% वोटिंग हुई।

सुबह 10 बजे तक मतदान प्रतिशत
नगर पालिका    मतदान
देशनोक    36.31%
लूणकरणसर    30.82%
खाजूवाला    30.52%
नोखा    29.71%
श्रीडूंगरगढ़    27.94%
नापासर    27.02%

श्रीडूंगरगढ़ में EVM में आई तकनीकी दिक्कत
श्रीडूंगरगढ़ में मतदान शुरू होते ही वार्ड नंबर 22 के सनसाइन स्कूल, गौरव पथ रोड स्थित मतदान केंद्र पर EVM के दो-तीन बटन जाम होने से मॉकपोल के दौरान परेशानी सामने आई। सूचना मिलते ही तकनीकी टीम मौके पर पहुंची और मशीन को ठीक किया, जिसके बाद मतदान सुचारु रूप से शुरू हो गया।

देशनोक में सबसे ज्यादा 36.31% मतदान
बीकानेर जिले की 6 नगर पालिकाओं में देशनोक में सबसे ज्यादा 36.31% मतदान हुआ, जबकि नापासर में सबसे कम 27.02% मतदान दर्ज किया गया। दोनों के बीच 9.29 प्रतिशत अंक का अंतर रहा। खाजूवाला में 30.52%, लूणकरणसर में 30.82%, नोखा में 29.71% और श्रीडूंगरगढ़ में 27.94% मतदान हुआ। कुल मिलाकर देशनोक को छोड़कर बाकी सभी निकायों में मतदान प्रतिशत 27 से 31% के बीच रहा।

मतदाता शाम 6 बजे तक अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। वहीं, बीकानेर नगर निगम क्षेत्र में बुधवार को मतदान संपन्न हो चुका है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: