बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह दो ट्रकों की भिड़ंत, फंसा चालक का शव
बीकानेर। नेशनल हाईवे पर कितासर के पास शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि एक ट्रक चालक का शव वाहन में बुरी तरह फंस गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया।
दुर्घटना में घायल दूसरे चालक को एक निजी वाहन चालक ने तुरंत उपजिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के कारण कुछ समय तक हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ