Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital

बीकानेर: ब्लैकमेल कर 14 लाख रुपये और जेवर हड़पने का आरोप, कॉलेज छात्र को झूठे केस में फंसाने की धमकी

Bansal
8 months ago
बीकानेर: ब्लैकमेल कर 14 लाख रुपये और जेवर हड़पने का आरोप, कॉलेज छात्र को झूठे केस में फंसाने की धमकी

बीकानेर: ब्लैकमेल कर 14 लाख रुपये और जेवर हड़पने का आरोप, कॉलेज छात्र को झूठे केस में फंसाने की धमकी

खुलासा न्यूज़। बीकानेर के रानी बाजार निवासी जितेन्द्र कुमार एडवोकेट, पुत्र राजेन्द्र कुमार, ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए अपने पुत्र के साथ ठगी, ब्लैकमेलिंग और आपराधिक षड्यंत्र का आरोप लगाया है।

परिवादी के अनुसार 1 जनवरी से 9 जनवरी 2026  के बीच उसके पुत्र की कॉलेज में पढ़ने वाली  दीक्षा चौधरी से दोस्ती हुई। आरोप है कि  दीक्षा चौधरी ने अपने परिवारजनों से मिलवाकर आपराधिक षड्यंत्र के तहत उसके पुत्र को ब्लैकमेल करना शुरू किया। शादी का बहाना बनाकर आरोपी पक्ष ने घर से रुपये मंगवाए, जिस पर परिवादी के पुत्र ने घर में रखे 14 लाख रुपये लड़की व अन्य आरोपियों के खातों में ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए, साथ ही सोने-चांदी के जेवरात भी सौंप दिए। आरोप है कि इसके बाद आरोपी पक्ष ने बलात्कार के झूठे मुकदमे में फंसाकर बदनाम करने की धमकी देते हुए 9 लाख रुपये की और मांग की।

पुलिस ने इस मामले में दादा पोता पार्क भीमनगर मुक्ताप्रसाद निवासी दीक्षा, अनिता,  राकेश ,गिरधारी लाल ,सुमन   के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। मामले की जांच सउनि सुनील कुमार को सौंपी गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और लेन-देन से जुड़े साक्ष्यों की पड़ताल की जा रही है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: