Khulasa Online
Solar
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

बीकानेर आरटीओ में सिटीजन पोर्टल ठप, एक सप्ताह से वाहन संबंधी कामकाज प्रभावित

Solar 2
3 months ago
बीकानेर आरटीओ में सिटीजन पोर्टल ठप, एक सप्ताह से वाहन संबंधी कामकाज प्रभावित

संभाग के सबसे बड़े रीजन वाले बीकानेर आरटीओ कार्यालय के सिटीजन पोर्टल पर वाहन संबंधी दस्तावेज इनवार्ड नहीं होने के कारण पिछले एक सप्ताह से ट्रक,बस से लेकर ट्रैक्टर,जीप,कार ओर मोटर साइकिल तक का नया रजिस्ट्रेशन,वाहन ट्रांसफर ओर अन्य राज्यों से एनओसी लेकर लाए गए वाहनों का पंजीयन जैसे महत्वपूर्ण काम बीकानेर आरटीओ कार्यालय में रुका हुआ है। 

Solar 4

आरटीओ कार्यालय में पुराने वाहनों के दस्तावेज बैकलॉग और वाहन स्वामी के मोबाइल नंबर अपडेट करने की व्यवस्था भी रोक दी गई है। कॉमर्शियल वाहनों के परमिट सरेंडर का काम रुक गया है।

जिससे वाहन मालिक खासा परेशान है,वाहनों का समय पर रजिस्ट्रेशन नहीं होने से पेनल्टी लग रही है। उधर नेशनल परमिट जमा नहीं होने से नए परमिट नहीं मिल रहे है ओर डेढ़ गुना पेनल्टी भुगतनी पड़ रही है।

सैंकड़ों कॉमर्शियल वाहन बस,ट्रक,ट्रेलर आदि वाहन मालिकों के घर पर अथवा राज्य बॉर्डर पर बिना परमिट ओर पंजीयन के खड़े है लाखों रुपए फ़ाइनेंस से लाए वाहन का आर्थिक भार वाहन मालिकों पर बिना दस्तावेज के परेशानी का कारण बन गए है।

इतने दिनों में सैंकड़ों वाहनों का काम सिटीजन पोर्टल पर डीटीओ एवं परिवहन कार्यों से जुड़े प्रमुख अधिकारियों को पॉवर नहीं मिलने के कारण प्रभावित हो रहे है।

इधर जानकारी के अनुसार रीजन से ही जुड़े श्री गंगानगर,नोखा ओर

हनुमनगढ़ जैसे डीटीओ कार्यालयों में सिटीजन पोर्टल पर आसानी से सभी काम सुचारू रूप से संचालित हो रहे है।

जून माह की एक तारीख से परिवहन मुख्यालय ने कुछ वाहन संबंधी काम सरलीकरण करते हुए फेसलेस करने का प्रयास किया। लेकिन तकनीकी रूप से अभी तक यह प्रक्रिया दस्तावेजों को बिना इनवार्ड किए वाहन स्वामियों के लिए सफल नहीं हो पा रही। ऑन लाइन स्वत इनवार्ड में राज्य के किसी भी डीटीओ कार्यालय के हेड में आवेदन फीस ओर टैक्स जमा हो रहा है। जहां से दस्तावेज अप्रूवल करवाना असंभव सा हो गया है ओर वाहन मालिक के लिए शारीरिक,मानसिक ओर आर्थिक परेशानी का सबब बन गया है।

बीकानेर आरटीओ बार से जुड़े एडवोकेट हनुमान प्रसाद शर्मा,हरिराम जालप,बनवारी लाल,सुरेंद्र विश्नोई,प्रेम विश्नोई आदि का शिष्टमंडल वाहन मालिकों की इन प्रमुख समस्याओं को लेकर डीटीओ बीकानेर से मिला ओर बताया कि एक सप्ताह से न्यू रजिस्ट्रेशन फाइल, एनओसी परमिट आदि सिटीजन पोर्टल पर अनवार्ड नहीं हो रहे है तो डीटीओ स्तर पर कार्यालय आईडी उपलब्ध करवाकर संबंधित शाखाओं में वाहन के कार्य करवाने की व्यवस्था की जावे तथा वाहन मालिकों भारी आर्थिक परेशानी से राहत दिलवाए। जिस पर डीटीओ ने आला अधिकारियों से इस संदर्भ में बात करने का आश्वासन दिया

Solar 3

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: