Khulasa Online
TM Jewellers
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
KHAOSA

बीकानेर आगार में अनुबंधित बसों के विरोध में एटक यूनियन ने मुख्य प्रबंधक को सौंपा ज्ञापन, नई सरकारी बसें लगाने की मांग

Bansal
7 hours ago
बीकानेर आगार में अनुबंधित बसों के विरोध में एटक यूनियन ने मुख्य प्रबंधक को सौंपा ज्ञापन, नई सरकारी बसें लगाने की मांग


बीकानेर आगार में अनुबंधित बसों के विरोध में एटक यूनियन ने मुख्य प्रबंधक को सौंपा ज्ञापन, नई सरकारी बसें लगाने की मांग
 बीकानेर। राजस्थान स्टेट रोडवेज एम्प्लॉइज यूनियन (एटक), शाखा बीकानेर आगार के पदाधिकारियों ने आज बीकानेर आगार के मुख्य प्रबंधक को 6 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।     यूनियन ने ज्ञापन में बीकानेर आगार हेतु आवंटित 33 अनुबंधित बसों के आवंटन को तत्काल निरस्त कर इनके स्थान पर निगम की नई सरकारी बसें उपलब्ध करवाने की मांग की है। यूनियन का कहना है कि अनुबंधित बसों से निगम को नुकसान होगा और कर्मचारियों के हित प्रभावित होंगे। इसके साथ ही यूनियन ने अव्यावहारिक शेड्यूलों का पुनर्निर्धारण करने, डबल क्रू शेड्यूल पर सिंगल क्रू से संचालन बंद करने, ञ्जञ्ज सीट के अनुसार ही बसों का संचालन सुनिश्चित करने, चालक-परिचालकों के अधिसमय भत्ते (ओवरटाइम) की प्रतिमाह ऑडिट कर प्रत्येक कर्मचारी को लिखित सूचना देने तथा अवकाश, ऑन ड्यूटी रेस्ट व मेडिकल अवकाश में हो रहे भेदभाव को समाप्त करने की मांग की है। यूनियन ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते मांगों पर कार्यवाही नहीं हुई तो यूनियन लोकतांत्रिक आंदोलन के लिए बाध्य होगी। इस ज्ञापन की प्रतिलिपि प्रबंध निदेशक, अध्यक्ष क्रस्क्रञ्जष्ट जयपुर, कार्यकारी निदेशक (यातायात) एवं एटक मुख्यालय जयपुर को भी प्रेषित की गई है। ज्ञापन देने के दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष श्यामदीन भुट्टो, शाखा अध्यक्ष रोशन अली, कार्यकारी अध्यक्ष रामदेव मेघवाल, अर्जुन लाल बिश्नोई, मुश्ताक अली सहित अन्य कार्यकर्ता एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: