Khulasa Online
Breaking
• महाराष्ट्र में गरमाया बाबा अशोक खरात का मामला, सीएम बोले - सीडीआर लीक की होगी जांच, स्वयंभू बाबा की संपत्तियों की जांच करेगी ईडी • क्या पीएम मोदी ने किया ‘धुरंधर’ का बचाव? चुनावी रैली में ‘द केरल स्टोरी’ और ‘द कश्मीर फाइल्स’ का भी किया जिक्र • ‘पावर प्लांट डे और ब्रिज डे एक साथ होंगे’ मंगलवार को आखिर क्या करने जा रहे ट्रंप, ईरान को दी खौफनाक धमकी • ‘मैं भी कोणी रह सकूं तेरे बिन…’ पत्नी की मौत के बाद पति ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान • इन कांग्रेस के बड़े नेताओं का सरकार को समर्थन, कहा- मिडिल ईस्ट संकट को अच्छे से संभाला; राहुल से अलग राय • महाराष्ट्र में गरमाया बाबा अशोक खरात का मामला, सीएम बोले - सीडीआर लीक की होगी जांच, स्वयंभू बाबा की संपत्तियों की जांच करेगी ईडी • क्या पीएम मोदी ने किया ‘धुरंधर’ का बचाव? चुनावी रैली में ‘द केरल स्टोरी’ और ‘द कश्मीर फाइल्स’ का भी किया जिक्र • ‘पावर प्लांट डे और ब्रिज डे एक साथ होंगे’ मंगलवार को आखिर क्या करने जा रहे ट्रंप, ईरान को दी खौफनाक धमकी • ‘मैं भी कोणी रह सकूं तेरे बिन…’ पत्नी की मौत के बाद पति ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान • इन कांग्रेस के बड़े नेताओं का सरकार को समर्थन, कहा- मिडिल ईस्ट संकट को अच्छे से संभाला; राहुल से अलग राय
Arham School
sukhajan
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

भाजपा प्रदेश प्रवक्ताओं की सूची जारी, राजस्थान में 41 प्रवक्ता नियुक्त, बीकानेर से इनको मिली जिम्मेदारी

rk
2 months ago
भाजपा प्रदेश प्रवक्ताओं की सूची जारी, राजस्थान में 41 प्रवक्ता नियुक्त, बीकानेर से इनको मिली जिम्मेदारी

भाजपा प्रदेश प्रवक्ताओं की सूची जारी, राजस्थान में 41 प्रवक्ता नियुक्त, बीकानेर से इनको मिली जिम्मेदारी

जयपुर/बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन राठौर के निर्देशानुसार भाजपा प्रदेश प्रवक्ताओं की नई सूची जारी कर दी गई है। जारी सूची के अनुसार पूरे राजस्थान में कुल 41 नेताओं को प्रदेश प्रवक्ता की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
 
इस सूची में बीकानेर जिले से भाजपा नेता भवानी पाईवाल को प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। उनके मनोनयन से बीकानेर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।
 
मीडिया संयोजक कमल गहलोत ने जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा संगठन ने यह जिम्मेदारी ऐसे नेताओं को दी है जो पार्टी की विचारधारा, नीतियों और जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से मीडिया एवं जनता के समक्ष रख सकें। भवानी पाईवाल लंबे समय से संगठन के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करते हुए सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं, जिसके चलते पार्टी नेतृत्व ने उन पर विश्वास जताया है।
 
भाजपा शहर जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने भवानी पाईवाल को प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह बीकानेर संगठन के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भवानी पाईवाल अपनी सक्रियता और अनुभव से पार्टी की नीतियों को मजबूती से जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: