नोखा में भाजपा ने खेला नया दांव, एक निर्दलीय ने दिया भाजपा को समर्थन
खुलासा न्यूज,बीकानेर। कल नोखा नगर पालिका में चुनाव होने है। इसके ठीक पहले भाजपा ने एक नया दांव खेलते हुए एक प्रत्याशी को अपने समर्थन में ले लिया है। जहां पर वार्ड नंबर 37 के निर्दलीय प्रत्याशी महेश आचार्य ने भाजपा के प्रत्याशी को समर्थन दे दिया। वार्ड 37 से निर्दलीय प्रत्याशी महेश आचार्य ने भाजपा के हनुमान व्यास को समर्थन दिया। जिसके बाद भाजपा देहात के अध्यक्ष श्याम पंचारिया, प्रदेश उपाध्यक्ष बिहारी विश्नोई ने पार्टी का दुपट्टा पहना दिया। बता दे कि इस वार्ड से पूर्व पालिका अध्यक्ष नारायण झंवर चुनावी मैदान में है और ऐसे में भाजपा के पक्ष में एक प्रत्याशी के समर्थन ने हलचल बढ़ा दी है ।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ