Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital

हनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियां

Bansal
6 hours ago
हनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियां
हनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियां
 
जिला चुनाव प्रभारी दीपक पारीक का हनुमानगढ़ पहुंचने पर स्वागत, संगठनात्मक बैठक में चुनावी रणनीति पर मंथन
 
हनुमानगढ़। पंचायत चुनाव 2026 को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में भाजपा के जिला चुनाव प्रभारी दीपक पारीक के हनुमानगढ़ पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। अपने प्रवास के दौरान पारीक ने भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित संगठनात्मक बैठक में भाग लिया। बैठक में आगामी पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों की तैयारियों, संगठन की मजबूती और चुनावी रणनीति को लेकर चर्चा की गई।
 
बैठक की अध्यक्षता संभाग सह प्रभारी राजेंद्र कुमार गहलोत ने की। उन्होंने कहा कि संगठन जमीनी स्तर तक मजबूती से कार्य कर रहा है और चुनाव में मजबूत एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं को अवसर दिया जाएगा।
 
जिला चुनाव प्रभारी दीपक पारीक ने कहा कि भाजपा संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनकल्याणकारी योजनाओं के आधार पर चुनाव मैदान में उतरेगी। उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि इस बार हनुमानगढ़ जिले की पंचायत समितियों में भाजपा के प्रधान और जिला परिषद में भाजपा का जिला प्रमुख बनेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी की नीतियों एवं उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा चुनावी तैयारियों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
 
बैठक में संगठनात्मक रणनीति, चुनावी तैयारियों और पार्टी की आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा हुई। इस दौरान नेताओं ने बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने तथा कार्यकर्ताओं के बीच आपसी समन्वय और समर्पण के साथ कार्य करने पर जोर दिया।
 
ये रहे उपस्थित
 
बैठक में संभाग सह प्रभारी राजेंद्र कुमार गहलोत, प्रभारी मधुसूदन भिंडा, जिलाध्यक्ष प्रमोद डेलू, जिला संगठन सह प्रभारी जितेंद्र शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष बलवीर सिंह बिश्नोई एवं देवेंद्र पारीक, संगरिया के पूर्व विधायक सरदार गुरदीप सिंह शाहपिनी, पीलीबंगा के पूर्व विधायक धर्मेंद्र मोची, हनुमानगढ़ विधानसभा प्रत्याशी अमित चौधरी, जिला संयोजक आशीष पारीक, जिला महामंत्री प्रदीप ऐरी एवं नंदलाल वर्मा, रावतसर प्रभारी कौशल शर्मा, हनुमानगढ़ टाउन प्रभारी मोहित छाबड़ा, नोहर प्रभारी चेतन राजपुरोहित तथा हनुमानगढ़ जंक्शन प्रभारी आरती शर्मा सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: