Khulasa Online
TM Jewellers
surender singh
monti makkad
kanta suthar
hari om yadav
Tarun kumar
Deepak vyash
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा ने कसी कमर, 20 विभागों में सौंपी जिम्मेदारियां

Bansal sadi
1 week ago
नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा ने कसी कमर, 20 विभागों में सौंपी जिम्मेदारियां

नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा ने कसी कमर, 20 विभागों में सौंपी जिम्मेदारियां

 
चुनाव से लेकर मीडिया, सोशल मीडिया, जनसंपर्क और बूथ स्तर तक अलग-अलग टीमों को मिली अहम जिम्मेदारी
 
बीकानेर। आगामी नगर निगम चुनाव 2026 को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक तैयारियों को गति देते हुए चुनाव समिति के अंतर्गत विभिन्न विभागों में जिम्मेदारियां निर्धारित की हैं। जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने 20 अलग-अलग विभागों का गठन करते हुए प्रमुख एवं सह-प्रमुखों को दायित्व सौंपे हैं। इसके माध्यम से चुनाव संचालन, संवाद, प्रशासनिक समन्वय, प्रचार-प्रसार, मीडिया, सोशल मीडिया, युवा एवं महिला संपर्क सहित विभिन्न मोर्चों को सक्रिय किया गया है।
निकाय चुनाव की जिम्मेदारी प्रभारी ओम सारस्वत, सह-प्रभारी महावीर राज सैनी, संयोजक सोहन लाल वैद तथा सह-संयोजक कन्हैया लाल जोशी को दी गई है।
चुनाव कार्यालय में प्रमुख विनोद करोल एवं सह-प्रमुख रघुवीर प्रजापत रहेंगे। संवाद केन्द्र की जिम्मेदारी प्रमुख तरुण स्वामी तथा सह-प्रमुख मंजूषा भास्कर को दी गई है। प्रोटोकॉल/अतिथि विभाग में प्रमुख दीपक पारीक एवं सह-प्रमुख नरेश नायक होंगे।
 
प्रशासनिक कार्य व चुनाव आयोग से संपर्क की जिम्मेदारी प्रमुख सत्यप्रकाश आचार्य एवं सह-प्रमुख अशोक प्रजापत को सौंपी गई है। प्रचार सामग्री व साहित्य वितरण के प्रमुख रामकुमार व्यास तथा सह-प्रमुख ओम कुमावत होंगे।
 
घोषणा पत्र विभाग में प्रमुख नारायण चौपड़ा एवं सह-प्रमुख शिव कुमार रंगा रहेंगे। 
प्रवास व सभाएं विभाग की जिम्मेदारी प्रमुख कौशल शर्मा, सह-प्रमुख अजय खत्री एवं सांगीलाल गहलोत को दी गई है।
 
वार्ड व बूथ स्तर से कार्य के लिए प्रमुख दिनेश महात्मा तथा सह-प्रमुख जे.पी. व्यास और ओम नायक को जिम्मेदारी दी गई है। हिसाब-किताब विभाग में प्रमुख अंकुश चौपड़ा एवं सह-प्रमुख रघुवीर प्रजापत रहेंगे।
 
मीडिया विभाग के प्रमुख कमल गहलोत एवं सह-प्रमुख मुकेश आचार्य होंगे, जबकि सोशल मीडिया की जिम्मेदारी प्रमुख चन्द्र प्रकाश गहलोत तथा सह-प्रमुख हरीश भोजक को सौंपी गई है।
 
युवा संपर्क विभाग में प्रमुख तरुण स्वामी, सह-प्रमुख निशांत गौड़ एवं अंकित तंवर होंगे। महिला संपर्क विभाग की जिम्मेदारी प्रमुख सुषमा बिस्सा, सह-प्रमुख अनु सूथार एवं सुमन रोशावत को दी गई है।
 
ओबीसी संपर्क विभाग में प्रमुख दिलीप पुरी तथा सह-प्रमुख बाहुलाल गहलोत एवं हुकुम चन्द सोनी होंगे। एस.सी. संपर्क विभाग की जिम्मेदारी प्रमुख सोहन लाल चांवरिया, सह-प्रमुख जगदीश सोलंकी एवं सुभाष वाल्मीकि को दी गई है।
एस.टी. संपर्क में प्रमुख डॉ. अशोक मीणा एवं सह-प्रमुख मनीष मीणा होंगे। विशेष (की-वोटर्स) संपर्क विभाग में प्रमुख राजीव शर्मा, सह-प्रमुख राजकुमार पारीक एवं रघुनन्दन आचार्य को जिम्मेदारी दी गई है।
वहीं पार्टी ज्वाइनिंग विभाग में प्रमुख मोतीलाल हर्ष तथा सह-प्रमुख विजय उपाध्याय, मीना आसोपा एवं मधुरिमा सिंह को दायित्व सौंपा गया है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: