भाजपा प्रत्याशी शेखावत ने कमेंट करते हुए दी मानहानि के मुकदमेंं की चेतावनी
खुलासा न्यूज,बीकानेर। बीकानेर में महापौर का चुनाव अब राजनीति से व्यक्ति विशेष पर जाता हुआ दिखाई दे रहा है। भाजपा ने सुरेन्द्र ङ्क्षसह को उम्मीदवार बनाया और उसके बाद पर्चा भरते समय शेखावत ने अंतरात्मा की आवाज सुनकर वोट डालने की अपील की। जिसके बाद बीकानेर का राजनीतिक पारा गर्म हो चला। अंतरात्मा की आवाज सुनने के बयान के बाद से ही काग्रेसी कार्यकर्ता शेखावात पर हमलावर हो गए।
इस दौरान कांग्रेस के पदाधिकारी रहे नितिन वत्स लगातार शेखावत पर पोस्ट, वीडियो जारी करते हुए दिखाई दिए। एक पोस्ट में तो वत्सस ने शेखावत पर गंभीर आरोप लगा दिए। जिसके बाद अब शेखावत ने वत्सस के पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि मानहानि के मुकदमें के लिए तैयार रहना दोस्त। इस कमेंट के बाद बीकानेर की राजनीति में चर्चाएं शुरू हो गयी है। वहीं आज कांग्रेस के पार्षद नवरत्न डागा को भी नोटिस थमा दिया गया है। बता दे कि इससे पहले भी कई पार्षदों को नोटिस मिल चुके है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ