Khulasa Online
TM Jewellers
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
KHAOSA

बिजली की बकाया राशि वसूली करने पहुची टीम पर हमला, राजकार्य में डाली बाधा

Bansal
6 hours ago
बिजली की बकाया राशि वसूली करने पहुची टीम पर हमला, राजकार्य में डाली बाधा


बिजली की बकाया राशि वसूली करने पहुची टीम पर हमला, राजकार्य में डाली बाधा
 बीकानेर। सदर थाना क्षेत्र में भुट्टों के बास में बकाया बिजली बिलों की वसूली के लिए विद्युत कनेक्शन काटने पहुंची बीकेईएसएल की टीम के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। कंपनी के कनिष्ठ अभियंता आयुष पुरोहित ने सद्दाम पुत्र सिकंदर, उसकी मां, लक्की सहित अन्य लोगों पर मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने और राजकार्य में बाधा डालने का आरोप लगाया है। सदर थाना पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कनिष्ठ अभियंता आयुष पुरोहित सुपरवाइजर महिपाल, लाइनमैन मोहम्मद रियाज आलम और हेल्पर बाहुल के साथ कंपनी की गाड़ी से भुट्टों के बास में मोहर्रम चौकी के पास पहुंचे थे। वहां दिन्ने खां के नाम से दो विद्युत कनेक्शन और हाकम अली के नाम से एक अन्य कनेक्शन था। इन तीनों कनेक्शनों पर कुल चार लाख 84 हजार 570 रुपए का बिजली बिल बकाया बताया गया है। परिवादी के अनुसार, पूर्व में नोटिस देने और समझाइश करने के बावजूद बकाया राशि जमा नहीं कराई गई थी। इसी के चलते टीम कनेक्शन विच्छेद करने पहुंची थी।
कनेक्शन काटने के दौरान हुआ विवाद
परिवादी ने बताया कि टीम सुबह करीब 10:50 बजे मौके पर पहुंची। लाइनमैन रियाज आलम विद्युत पोल पर चढक़र कनेक्शन विच्छेद करने की कार्रवाई कर रहे थे। इसी दौरान सद्दाम पुत्र सिकंदर, उसकी मां, लक्की और करीब 10 से 12 अन्य लोग मौके पर आ गए। आरोप है कि इन लोगों ने आयुष पुरोहित के साथ मारपीट शुरू कर दी और उनकी शर्ट फाड़ दी।
गर्दन, पीठ और गले पर चोट लगने का आरोप
रिपोर्ट के अनुसार, आयुष पुरोहित ने बचने के लिए पास स्थित चौकी पर चढऩे का प्रयास किया, लेकिन आरोपियों ने वहां भी उन्हें घेरकर मारपीट की। परिवादी ने आरोप लगाया कि इस दौरान उनकी बाईं गर्दन, पीठ और गले पर चोटें आईं। मौके पर मौजूद कुछ लोगों द्वारा जान से मारने की बात कहने का आरोप भी रिपोर्ट में लगाया गया है। घटना के कारण हंगामा हुआ और विद्युत कनेक्शन विच्छेद करने की कार्रवाई बाधित हो गई।
प्राथमिक इलाज करवाने के बाद आयुष पुरोहित ने 24 अक्टूबर को सदर थाने में रिपोर्ट पेश की। पुलिस ने मामला दर्ज किया है। मामले की जांच एसआई लक्ष्मण सिंह को सौंपी गई है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: