Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital

बिजली चोरी रोकने के लिए बीकेईएसएल ने भुट्टो का बास में कार्रवाई की बदले 25 मीटर और बिछाई आर्मर्ड केबल

Bansal
2 months ago
बिजली चोरी रोकने के लिए बीकेईएसएल ने भुट्टो का बास में कार्रवाई की बदले 25 मीटर और बिछाई आर्मर्ड केबल


बिजली चोरी रोकने के लिए बीकेईएसएल ने भुट्टो का बास में कार्रवाई की बदले 25 मीटर और बिछाई आर्मर्ड केबल 
बीकानेर। गजनेर रोड स्थित भुट्टों के बास क्षेत्र में लंबे समय से हो रही बिजली चोरी रोकने के लिए बीकेईएसएल ने मंगलवार को पुलिस  की मौजूदगी में व्यापक अभियान चलाया। तीसरे चरण की इस कार्रवाई के दौरान क्षेत्र के दो ट्रांसफार्मरों पर तकनीकी सुधार कर 25 उपभोक्ताओं के मीटर बदले गए और कुछ मीटर मकानों के बाहर लगाए गए इसके अलावा कटी हुई सर्विस लाइनों को हटाकर उनकी जगह नई केबल लगाई तथा सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए पोल पर बॉक्स भी लगाए गए।  बीकेईएसएल का दावा है कि इस क्षेत्र में प्रतिदिन करीब 5 लाख रुपए की बिजली चोरी हो रही थी, जिसे रोकने के लिए ही यह कार्रवाई की गई। बीकेईएसएल के चीफ कम्युनिकेशन अधिकारी अशोक शर्मा ने बताया कि भुट्टों के बास क्षेत्र में कुल नौ ट्रांसफार्मर हैं। इनमें से सात ट्रांसफार्मरों पर पहले ही सुधार कार्य किया जा चुका था, जबकि शेष दो ट्रांसफार्मरों पर मंगलवार को तकनीकी उन्नयन और नेटवर्क सुदृढ़ीकरण का कार्य पूरा किया गया, जिससे उपभोक्ताओं को बेहतर और निर्बाध विद्युत आपूर्ति मिल सकेगी। अभियान के दौरान 614 मीटर सर्विस केबल बदली गई। इसके अलावा 300 मीटर 70 वर्ग मिमी एलटी केबल तथा 310 मीटर 25 वर्ग मिमी एलटी केबल भी बिछाई गई। सुबह 10 बजे शुरू हुई कार्रवाई शाम तक चली। बीच में बारिश के कारण कुछ समय के लिए कार्य रोकना पड़ा। कार्रवाई में बीकेईएसएल के 40 अधिकारी, 80 श्रमिक और 55 पुलिसकर्मी तैनात रहे।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: