खुलासा न्यूज,बीकानेर। आमने-सामने दो बाइकों की भिड़ंत हो जाने और तीन लोगों के चोटिल हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र के सातलेरा गांव के पास की है। जहां पर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गयी। हादसे की सूचना मिलते ही सामाजिक संगठनों के सेवादार मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल ले जाया गया। इस हादसे में तीन युवक घायल हुए है। जिनमें पवन, रामस्वरूप, सेठी शामिल है। हादसे में बाइकें भी क्षतिग्रस्त हो गयी।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ