Khulasa Online
Breaking
• भारत बोला - हम अकेले जिसने होर्मुज में नाविक खोए, इस संकट का समाधान बातचीत से ही संभव, ऑनलाइन बैठक में 60 देश शामिल हुए • एसआई भर्ती -2025 के एग्जाम से पहले सुप्रीम-कोर्ट का बड़ा आदेश • ईरानी सुप्रीम लीडर के सलाहकार अमेरिकी हमले में घायल, पत्नी की मौत; दावा- पाकिस्तान उनके जरिए ही ईरान से सीजफायर वार्ता कर रहा था • इस बार जनगणना में क्या खास : आपसे कौन से सवाल पूछे जाएंगे, अगर जनगणना कर्मी घर नहीं आए तो क्या करना होगा? • सिन्थेसिस के 120 विधार्थियो ने 80 प्रतिशत् से अधिक अंक राजस्थान बोर्ड 12वीं विज्ञान वर्ग में प्राप्त किये • भारत बोला - हम अकेले जिसने होर्मुज में नाविक खोए, इस संकट का समाधान बातचीत से ही संभव, ऑनलाइन बैठक में 60 देश शामिल हुए • एसआई भर्ती -2025 के एग्जाम से पहले सुप्रीम-कोर्ट का बड़ा आदेश • ईरानी सुप्रीम लीडर के सलाहकार अमेरिकी हमले में घायल, पत्नी की मौत; दावा- पाकिस्तान उनके जरिए ही ईरान से सीजफायर वार्ता कर रहा था • इस बार जनगणना में क्या खास : आपसे कौन से सवाल पूछे जाएंगे, अगर जनगणना कर्मी घर नहीं आए तो क्या करना होगा? • सिन्थेसिस के 120 विधार्थियो ने 80 प्रतिशत् से अधिक अंक राजस्थान बोर्ड 12वीं विज्ञान वर्ग में प्राप्त किये
Arham School
sukhajan
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

बीकानेर में इस जगह बाइक फिसली, एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

2 weeks ago
बीकानेर में इस जगह बाइक फिसली, एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

बीकानेर में इस जगह बाइक फिसली, एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल
बीकानेर। नोखा-नागौर रोड स्थित एनएच-62 बाईपास पर शुक्रवार रात को एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना चरकड़ा गांव के पास हुई, जब बाइक अचानक सड़क पर पशु आ जाने से अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में नागौर जिले के जानेवा निवासी विक्रम जाट (19) और मूलसिंह कादरपुरा नागौर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को तुरंत नोखा के जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने जांच के बाद विक्रम जाट को मृत घोषित कर दिया।

मूलसिंह को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में बीकानेर रेफर किया है। जानकारी के अनुसार, दोनों युवक बाइक से नागौर जिले से देशनोक की ओर जा रहे थे। चरकड़ा गांव के पास बाईपास पर अचानक एक पशु सामने आ गया, जिसे बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। मृतक विक्रम जाट के शव को नोखा जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है, जहां शनिवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा। मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: