Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

ट्रेलर ने  बाइक सवार को कुचला, हुआ गंभीर घायल,ग्रामीणों ने किया हाईवे जाम

rk
1 month ago
ट्रेलर ने  बाइक सवार को कुचला, हुआ गंभीर घायल,ग्रामीणों ने किया हाईवे जाम


ट्रेलर ने  बाइक सवार को कुचला, हुआ गंभीर घायल,ग्रामीणों ने किया हाईवे जाम
बीकानेर।  बीकानेर में पलाना बस स्टैंड के पास शुक्रवार दोपहर 1 बजे को ट्रेलर ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घायल युवक को निजी वाहन से बीकानेर ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए।हादसे के बाद ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, हाईवे जामघटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। गुस्साए लोगों ने बीकानेर-नोखा राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा दिया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। ग्रामीणों का आरोप है कि पलाना बस स्टैंड क्षेत्र में लगातार सडक़ हादसे हो रहे हैं, लेकिन सुरक्षा के लिए कोई स्थायी इंतजाम नहीं किए जा रहे हैं। लोगों का कहना है कि तेज रफ्तार भारी वाहनों के कारण आमजन, स्कूली बच्चों और राहगीरों की जान हमेशा खतरे में रहती है।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर खुलवाया जाम, फिर दोबारा लगासूचना मिलने पर एएसआई हनुमंत सिंह पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों से समझाइश कर करीब एक घंटे बाद जाम खुलवा दिया, लेकिन प्रशासन की ओर से लिखित आश्वासन नहीं मिलने पर ग्रामीणों ने कुछ देर बाद फिर से हाईवे जाम कर दिया, जिससे स्थिति दोबारा तनावपूर्ण हो गई।ग्रामीणों की मांग- बस स्टैंड के दोनों ओर स्पीड ब्रेकर बनाए जाएंग्रामीणों ने प्रशासन से पलाना बस स्टैंड के दोनों ओर स्पीड ब्रेकर लगाने और स्थायी यातायात सुरक्षा व्यवस्था लागू करने की मांग की है। उनका कहना है कि इस संबंध में कई बार जनप्रतिनिधियों और प्रशासन को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते स्पीड ब्रेकर लगाए जाते तो यह 

हादसा टाला जा सकता था।
भीषण गर्मी में हाईवे पर लंबा जाम, यात्री परेशान
फिलहाल मौके पर पुलिस बल तैनात है और अधिकारी ग्रामीणों से वार्ता कर स्थिति को सामान्य करने का प्रयास कर रहे हैं। वहीं भीषण गर्मी के बीच हाईवे जाम होने से सडक़ केदोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे यात्रियों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: